होली का त्योहार प्रायः दोपहर 1:00 बजे तक मनाया जाता है, जबकि जुमे की नमाज का समय आमतौर पर 12:30 से 1:30 बजे के बीच होता है। दोनों आयोजनों के समय में संभावित टकराव को देखते हुए, लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रमुख मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सभी मस्जिद कमेटियों से नमाज का समय बढ़ाकर दोपहर 2:00 बजे करने की अपील की थी।