31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर कुत्ते ने काट लिया है तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल, नगर निगम जून में चलाएगा चेकिंग अभियान

Lucknow News: स्वान मालिकों ने अपने कुत्तों का अगर नगर निगम से लाइसेंस नहीं बनवाया है तो वह मुसीबत में आ सकते हैं

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Virat Sharma

May 24, 2023

अगर कुत्ते ने काट लिया है तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल, नगर निगम जून में चलाएगा चेकिंग अभियान

File Photo

राजधानी लखनऊ में कुछ समय से कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार समाने आई हैं। जिसको लेकर नगर निगम में भी काफी शिकायतें आ रही थी।

जिसके बाद नगर निगम के कैटिल कैचिंग विभाग की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 9336212853 जारी किया गया है। इस पर कोई भी व्यक्ति सीधे फोन कर कुत्ते के काटने से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है। स्वान पलकों से परेशान लोग भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इतने बजे तक आप इस हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत कर सकते हैं

इस हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक इस नंबर पर आप कॉल कर सकते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बिना लाइसेंस के कुत्ते पालने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इसके लिए उन्हें 1 महीने का अवसर भी दिया जाएगा।

इतने रूपए तक हो सकता है जुर्माना

इस दौरान स्वान मालिकों ने अपने कुत्तों का अगर नगर निगम से लाइसेंस नहीं बनवाया है तो वह मुसीबत में आ सकते हैं। लखनऊ नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा ने बताया कि लाइसेंस ना बनवाने पर मालिकों पर 5,000 रूपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। और कुत्ते को भी जप्त कर लिया जाएगा।

जून माह में बड़े स्तर पर चलेगा अभियान

नगर निगम की ओर से इसके लिए जून माह में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा इसके लिए शहर में 18 पशु चिकित्सकों को शामिल किया गया है। पालतु कुत्ते पालने वाले लोग इन चिकित्सकों से संपर्क कर अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय व आरआरएस स्थित बंध्याकरण केंद्रों पर भी लाइसेंस बनवा सकते हैं।

Story Loader