
New Traffic Rule: उत्तर प्रदेश में बारिश के दौरान अक्सर लोग दोपहिया वाहन पर छाता लगाकर जाते हैं। जिससे अक्सर दुर्घटना के मामले सामने आते हैं। मगर ये मामला केरल का है। दरअसल केरल में बारिश के मौसम के कारण स्कूटी या बाइक सवार छाते का प्रयोग कर रहे हैं। मगर दोपहिया वाहन चलाते समय छाते के प्रयोग से दुर्घटनाओं की संख्या में तेजी से इज़ाफा हुआ है। इन दुर्घटनाओं को देखते हुए केरल के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने सभी परिवहन अधिकारियों को एक पत्र लिखकर दोपहिया वाहन चालकों को छाता नहीं प्रयोग करने का निर्देश दिया है। अगर यूपी में भी इस तरह की घटनाएं बढ़ीं तो यहाँ की पुलिस भी इस नियम पर विचार कर सकती है।
दरअसल केरल में एक 52 वर्षीय महिला उस समय मोटरसाइकिल से गिर गई जब उसने बारिश के दौरान छाता खोलने की कोशिश की। इस दौरान मोटरसाइकिल उसका बेटा चला रहा था। महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और बाद में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद मजबूर केरल ट्रैफिक पुलिस को ये कदम उठाना पड़ा।
केरल की ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नॉन-एयरोडायनामिक डिजाइन के कारण दोपहिया वाहन पर बैठना और उसे संभालना और भी ज्यादा खतरनाक होता है। बरसात के मौसम के साथ ही राज्य में तेज रफ्तार हवाएं भी आम हो गई हैं। खुली छतरी और तेज हवा के साथ इसके परिणाम काफी खतरनाक हो सकते हैं।
केरल की ट्रैफिक पुलिस छतरी का उपयोग करने वाले किसी भी मोटरसाइकिल सवार पर कड़ी नजर रखेगी और उसके खिलाफ चालान जारी करेगी।
Published on:
14 Nov 2021 07:17 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
