1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा, दीपावली पर जाना चाहते हैं घर तो इन ट्रेनों में है अभी बर्थ

स्पेशल और सुविधा ट्रेनों में अभी भी टिकट बुक करवाए जा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
diwali

दशहरा, दीपावली पर जाना चाहते हैं घर तो इन ट्रेनों में है अभी बर्थ

लखनऊ. दशहरा, दीपावली और छठ ये ऐसे पर्व हैं कि इस पर हर कोई अपने घर जाना चाहता है जो खास कर बाहर नौकरी करते हैं, जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, अमृतसर। बहुत से लोक तो पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लेते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें टिकट नहीं मिल पाता या वे किसी कारण बस रिजर्वेशन नहीं करा पाते। त्यौहार है तो घर भी जाना जरूरी है। अगर आप त्योहार पर घर जाने के लिए पूरी कोशिश में लगे हैं और अभी तक आपको टिकट नहीं मिला है तो परेशान ना हों। रेलवे ने आपके लिए उम्मीद कायम रखी हैं। रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल और सुविधा ट्रेनों में अभी भी टिकट बुक करवाए जा सकते हैं। करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में सीटें खाली हैं।
दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर आने-जाने वालों को इनमें सीटें मिल सकती हैं। बस आप जल्दी से इन ट्रेनों में अपने लिए टिकट बुक कर लें। इससे आपकी घर जाने की चिंता खत्म हो जाएगा और आप आराम से अपने घर पहुंच जाएंगे।

लखनऊ वालों के लिए
8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर सोमवार ट्रेन 04420 हजरत निजामुद्दीन से रात 8.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

दिल्ली वालों के लिए
8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर सोमवार ट्रेन 04420 हजरत निजामुद्दीन से रात 8.50 बजे से चलकर अगले दिन सुबह 5.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 04419 लखनऊ से शाम 6.50 बजे चलकर सुबह 5.10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसमें फस्र्ट एसी का एक, सेकंड एसी के पांच, थर्ड एसी के नौ सहित कुल 19 कोच लगेंगे।

नांगलडैम से 04502 प्रत्येक सोमवार 8 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच चलेगी। नांगलडैम से यह ट्रेन रात 11.45 पर चलकर अगले दिन दोपहर 1.50 लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में हर मंगलवार को ट्रेन 04501 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। लखनऊ से रात 9.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1.00 बजे नांगलडैम पहुंचेगी। इसमें एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, चार स्लीपर, छह जनरल कोच और दो एसएलआर मिलाकर कुल 15 कोच होंगे।

ट्रेन नंबर 04404 नई दिल्ली से प्रत्येक मंगलार और शुक्रवार 9 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4.10 बजे चारबाग और शाम 6.50 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में हर बुधवार और शनिवार को ट्रेन 04403 बरौनी से रात 9.35 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.20 बजे चारबाग और रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें सेकंड एसी के चार, थर्ड एसी के 10 और दो पावरकार कोच लगेंगे।

दिल्ली-दरभंगा एसी स्पेशल
8 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को ट्रेन 04024 दिल्ली से सुबह 11.15 बजे चलकर लखनऊ शाम 6.50 बजे और अगले दिन सुबह 9.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 9 अक्टूबर से 30 नवंबर के मध्य ट्रेन 04023 दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार चलेगी। दरभंगा से दोपहर 12 बजे चलकर ट्रेन तड़के 03.30 लखनऊ दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में चार सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी समेत कुल 16 कोच लगेंगे।