10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में पहाड़ों जैसा मौसम, लुढ़का पारा, विजिबिलिटी हुई कम

उत्तर प्रदेश के कई जिले कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई अन्य शहरों में ठंड बढ़ गई है। जीरो विजिबिलिटी का असर सूबे में देखा जा सकता है। गुरुवार रात से घना कोहरा शुक्रवार सुबह तक राजधानी लखनऊ में छाया रहा।

2 min read
Google source verification
यूपी में पहाड़ों जैसा मौसम, लुढ़का पारा, विजिबिलिटी हुई कम

यूपी में पहाड़ों जैसा मौसम, लुढ़का पारा, विजिबिलिटी हुई कम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कई जिले कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई अन्य शहरों में ठंड बढ़ गई है। जीरो विजिबिलिटी का असर सूबे में देखा जा सकता है। गुरुवार रात से घना कोहरा शुक्रवार सुबह तक राजधानी लखनऊ में छाया रहा। आलम यह रहा कि 20 कदम की दूरी के बाद दिखाई देना भी मुश्‍क‍िल रहा। लखनऊ के पड़ोसी जिले कानपुर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शून्य विजिबिलिटी में वाहनों का आगमन तो जारी रहा लेकिन इससे लोगों को परेशानी भी काफी हुई। स्थानीय मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि सूबे में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। दिन चढ़ते ही मौसम साफ होने की उम्मीद है। पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

राजधानी में बुधवार रात से कोहरे ने कहर बरपाना शुरू किया। गुरुवार सुबह देर तक कोहरा बना रहा। इसके बाद दिन में हवा चलना शुरू हुई। उत्तरी-पश्‍चि‍मी हवा से कोहरा छट गया। मगर, पहाड़ से आने वाली ठंड हवा ने पारा को लुढ़का दिया। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम था।

यूपी में फतेहगढ़ रहा सबसे ठंडा स्थान

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि फतेहगढ़ सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान 6.7 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का और कुछ जगह घना कुहरा छाये रहने का अनुमान है।

कोहरे से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम खुश्क रहेगा। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का और कुछ जगह घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: यूपी के गर्ल्स कॉलेजों में लगेंगे सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनिरेटर, करियर मार्गदर्शन के लिए आयोजित होंगे विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम

ये भी पढ़ें: बीसी सखी को निशुल्क ड्रेस देगी योगी सरकार, मिलेंगे 50 हजार रुपये भी, बड़ी संख्या में महिलाओं को मिलेगा रोजगार