11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत से पंगा लेने पर बेस्वाद हो गया पाकिस्तान का खाना, पानी के साथ-साथ अब ‘स्वाद’ को भी तरस रहा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपना रहा है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के व्यापार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भारत से ही पाकिस्तान में मसालों का निर्यात होता था जो कि अब पूरी तरह से बंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Om Prakash Sharma

•

Updated: 8 May 2025, 12:55 PM IST

भारत-पाकिस्तान का व्यापार बंद।

लखनऊ : भारत से दुश्मनी करना पाकिस्तान को भारी पड़ रहा है। पानी के साथ-साथ पूरा पाकिस्तान ‘स्वाद' को भी तरस रहा है। भारत से पाकिस्तान के निर्यात को पूरी तरह बैन कर दिया गया है। पाकिस्तान में भारत से ही मसालों का निर्यात होता था। अब इसे सरकार ने पूरी तरह से बंद कर दिया है।

भारत में पाकिस्तान से तनातनी के पहले जिस इलायची का भाव 3000 रुपए किलो था। वह अब पहलगाम हमले के बाद 2400 रुपए किलो की दर से बिक रही है। पाकिस्तान सूती और चिकन के कपड़ों के लिए पूरी तरह से भारत पर निर्भर था, अब उसका भी निर्यात बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान अब सूती और चिकन के कपड़े पहनने को तरस जाएगा।

भारत में बढ़ सकती हैं ड्राई फ्रूट की कीमतें

भारत में अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट की कीमतें बढ़ सकती हैं। क्योंकि अब पाकिस्तान से होकर भारत में अफगानिस्तान से किसी भी प्रकार का आयात नहीं होगा। इससे बादाम मामरा, छुआरा, मुनक्का और अफगान पिस्ता के रेट बढ़े हैं।

लखनऊ की किराना कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बादाम मामरा जो कि पहले 2400 रुपए किलो मिलता था अब 2800 रुपए किलो मिल रहा है। वहीं जो छुआरा अब तक 100 रुपए किलो बिकता था अब उसका रेट 200 रुपए हो गया है। इसी के साथ अफगान पिस्ता अब 1100 से बढ़कर 1200 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। सेंधानमक के आयात पर पूरी तरह से भारत पाकिस्तान पर निर्भर है।

सूती और चिकन कपड़ा नहीं पहन पाएंगे पाकिस्तानी

उप्र कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ने बताया कि पाकिसातनी अब सूती कपड़ा पहनने को तरस जाएंगे। कपड़ा व्यापार मंडल पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं रखना चाहता। वह कहते हैं 2019 में ही लखनऊ से पाकिस्तान कपड़े का व्यापार बंद हो गया था, वहां के व्यापारियों का लेनदेन अच्छा नहीं है।