5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण में कल 38 जिलों में पड़ेंगे वोट, 39,146 उम्मीदवार मैदान में

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल यानी गुरुवार को होनी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

May 10, 2023

nikay_chunav.jpg

11 मई को वोट पड़ेंगे और 13 मई को नतीजे आएंगे।

UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार को खत्म हो गया। इस चरण में 38 जिलों में 6,929 पदों के लिए 11 मई को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव मैदान में 39,146 उम्मीदवार हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में 7 नगर निगमों के महापौर पद पर 83 उम्मीदवार और 581 पार्षद पद पर 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसी तरह से 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद पर 969 उम्मीदवार, नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्य पद पर 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार और नगर पंचायतों के 3,459 सदस्य पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: बागियों पर बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, बेटे के साथ माता पिता को किया पार्टी से बाहर

ये बनाए मतदान स्थल
मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर एवं अयोध्या नगर निगम में महापौर और पार्षदों के निर्वाचन के लिए 6,111 मतदान स्थल और 1,798 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 39,69,294 पुरुष और 34,57,512 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों में 8,198 मतदान स्थल और 2,537 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 38,86,525 पुरुष व 34,44,385 महिला मतदाता हैं। 268 नगर पंचायतों और 3,495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5,309 मतदान स्थल व 2,043 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 23,61,173 पुरुष व 21,13,115 महिला मतदाता हैं। 370 निकायों व 6,636 वार्डों में 19,618 मतदान स्थल तथा 6,378 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1,02,16,992 पुरुष और 90,15,012 महिला मतदाता है।

इन जिलों में होगी वोटिंग
अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही।