8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व आईएएस के घर आयकर विभाग की छापेमारी, सौ करोड़ की नगदी बरामद

बसपा सरकार में रहे कद्दावर आईएएस नेतराम के घर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Mar 12, 2019

lucknow

income tax

लखनऊ. बसपा सरकार में रहे कद्दावर आईएएस नेतराम के घर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। आईएएस के लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के कई ठिकानों तक इनकम टैक्स ने छापा मारा है। विभाग ने नेतराम के लखनऊ के घर से कई लग्ज़री कार बरामद की हैं। पूर्व अधिकारी पर 100 करोड़ से ज्यादा फंड के हेरा फेरी का आरोप है। लखनऊ के विपुल खंड के एसबीआई शाखा में बेटी पूनम और नेतराम के दो अकाउंट सीज किए गए हैं। इसके अलावा स्टेशन रोड के पास बने घर में छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम कोलकाता की एक कंपनी को पहुंचाए गए फायदे की जांच कर रही है।

पूर्व आईएएस अधिकारी नेतराम बसपा सरकार के बेहद ताकतवर अफसरों में शुमार थे। बता दें कि नेतराम बीएसपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। साथ ही उत्तर प्रदेश में 2007-2012 तक मायावती की सरकार में सरकार में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के तौर पर तैनात थे। विभाग ने रिटायर्ड आईएएस नेतराम के साथ गाढ़ा भंडार व स्टेशन रोड स्थित घर व प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की।

बता दें कि जनवरी में चर्चित आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के लखनऊ स्थित घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी खनन से जुड़े घोटाले की जांच के लिए हुई थी। सीबीआई टीम के 11 सदस्य विधानसभा एनेक्सी के पास सफायर अपार्टमेंट में उनके घर पहुंचे और क़रीब 2 घंटे जांच की। उनके घर से कुछ कागज़ मिले। आपको बता दें कि बी चंद्रकला (B Chandrakala) बुलंदशहर, हमीरपुर, मथुरा, मेरठ और बिजनौर में डीएम रह चुकी हैं।