
race
लखनऊ. Independence Day 2021 स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में बच्चे क्रॉस कंट्री दौड़ में शामिल होकर उत्सव मनाएंगे। अमृत महोत्सव के तहत सभी जिलो में क्रॉस कंट्री दौड़ ( cross-country race ) का आयोजन खेल निदेशालय की ओर से किया जा रहा है। इस दौड़ में पुरुष और महिला दोनो ही वर्ग हिस्सा लेंगे।
दौड़ में प्रथम से लेकर छठवा स्थान तक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पूरे प्रदेश में चौरी चौरा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव के तहत पंद्रह अगस्त को यूपी के हर जिले में महिलाओं के लिए तीन किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ और पुरुषों के लिए पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ रखी गयी है। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए इस आयोजि में केवल 50 बालिका और 50 बालक वर्ग से ही प्रत्येक जिले में हिस्सा में ले सकेंगे।
14 अगस्त की शाम तक प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन किए जा चुके थे। 15 अगस्त की सुबह छह बजे प्रदेश भर में यह आयोजन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। इस तरह बच्चे उत्सव मनाएंगे और चौरी-चौरा कांड की शताब्दी पर उन अमर शहीदों काे भी याद किया जाएगा जिन्हाेंने चौरी-चौरा कांड में अपने प्राण गंवाएं थे।
Updated on:
14 Aug 2021 11:58 pm
Published on:
14 Aug 2021 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
