4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India’s Got Talent: TRISHNA Band को अखिलेश यादव और Lucknowites से है ये दरकार

India's Got Talent के सेमी फाइनल में पहुंचा लखनऊ का TRISHNA Band. पत्रिका से Exclusive बातचीत में जानिए उन्होंने क्या कहा।

3 min read
Google source verification

image

Abhishek Gupta

Jun 21, 2016

Trishna

Trishna

अभिषेक गुप्ता.
लखनऊ. लखनऊ के बाशिंदे आज भारत के लोकप्रिय टेलीविजन शो इंडियाज गॉट टैलेंट के सेमी फाइनल में पहुंच चुके हैं और उन्हें दरकार है तो बस आपके साथ की। हम बात कर रहे हैं लखनऊ के रॉक बैंड ट्रिश्ना की जिसमें 6 हुनरमंद साथियों ने मिलकर India's Got Talent के जजेज और साथ ही पूरे देश और विदेश में बैठे लोगों का दिल जीत लिया है। बेहतरीन गायकी और पुराने गानों को रेट्रो लुक देने के अपने खास अंदाज के लिए पहचान बना चुके ट्रिश्ना बैंड की तारीफ जितनी भी की जाए उतनी कम। करण जौहर, मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर जैसे सिनेमा के सरताजों से उन्हें स्टैंडिग ओवेशन मिल चुका है। और कई दफा जजेस स्टेज पर आकर उनके गानों पर थिरकने पर मजबूर हो चुके हैं। इस बैंड के संगीत में जादू ऐसा कि दर्शक अपनी-अपनी सीटों पर ही झूमना पसंद करने लगते हैं।

ये पहली बार है कि लखनऊ से किसी रॉक बैंड ने भारत के एक बड़े टैंलेट शो के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। और इसलिए लखनऊ ही नहीं पूरे यूपी को उनपर गर्व हैं। 25 जून को India's Got Talent का सेमीफाइनल राउंड है और उससे पहले शो ने ट्रिश्ना को लखनऊ आने की इजाजत दी। इसी दौरान पत्रिका की उनसे बात हुई जिसमें उन्होंने कई सारी बाते हमसे शेयर की। ट्रिश्ना बैंड के मॉन्टी मैसी से हमारी बात हुई जिसके अंश कुछ इस प्रकार है-

Trishna

सवाल- आपके बैंड के लिए अब तक का सबसे बड़ा मूमेंट क्या रहा.
जवाब- हमारे लिए सबसे बड़ा लम्हा वो था जब सभी जजेज ने हमारी परफार्मेंस के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। हमने काफी मेहनत की है और हमारा मंत्रा यही है कि पुराने गीतों को इस तरह नए अदाज में पेश किया जाए कि लोग दीवाने हो जाएं।

सवाल-
शो मे सबसे ऑक्वर्ड (अजीब) लम्हा क्या था-
जवाब- मैं इक्जैक्टली ऑक्वर्ड नहीं कहुंगा, लेकिन शो में परफार्मेंस से पहले हम लोगों को 12-12 घंटे तैयार होकर बैठा दिया जाता है। मतलब खूब सारे मेकप और कॉस्ट्यूम में इतने लंबे समय तक बैठे रहते हुए हमें अपनी बारी का इंतजार करना होता है। 12 घंटो के बाद जब हमारी बारी आती है तो वो एनर्जी नहीं रह जाती है जो 12 घंटे पहले थी। तो वो एक बात थी जिससे हमें थोड़ी परेशानी होती थी। लेकिन ऐसे ही प्रोडक्शन हाउस में काम होता है। और असल परीक्षा वही है।

Trishna

सवाल- कोई रॉक बैंड जिससे आपने प्रेरणा ली हो.
जवाब- हम लोग शुरुआत से ही चर्च में परफॉर्म करते आ रहे हैं। हमें उस तरह का वातावरण मिला है जिसमें खूब सारा गॉस्पेल रॉक म्यूजिक प्ले किया जाता है। हमें वो बहुत पसंद हैं। और हम अपने गानों में चाहे वो जिस किसी भी जोनर के हो, उसमें गॉस्पेल रॉक म्यूजिक का फ्लेवर शामिल करते हैं।

सवाल- अखिलेश यादव कला और फिल्म जगत को काफी प्रमोट कर रहें है, तो क्या लगता वो आपका साथ देंगे.
जवाब- मैं और हमारा बैंड उनसे मिलना चाहता है। कला और फिल्म जगत को उन्होंने काफी बढ़ावा दिया है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें इस बात से खुशी हुई होगी की लखनऊ का रॉक बैंड इतने बड़े शो के सेमीफाइनल तक पहुंचा है। हमें बस उनका और लखनऊ समेत पूरे यूपी की जनता का साथ चाहिए इस शो की जीतने के लिए। हम अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंच गए हैं। अब आगे का फैसला जनता के हाथ में है। अगर हम जीतते हैं कि इसका पूरा श्रेय लखनऊ समेत यूपी की जनता को ही जाएगा। और अगर हम हारते हैं तो ये हमारे लखनऊ की हार होगी।



कर्लस चैनल पर प्रसारित होता इंडियाज गॉट टैलेंट में सेमीफाइनल के लिए वोटिंग लाइन्स 25 जून रात 9 बजे से 26 जून सुबह 9 बजे तक खुलेंगी। नीचे दिए गए विकल्पों के हिसाब से आप अपने वोट्स लखनऊ के इन बाशिदों को जिताने के लिए दे सकते हैं-

Trishna