2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर रेल हादसे की दर्द भरी दास्तां आपके रोंगटे खड़े कर देगी

कानपुर के पुखराया में हुआ ट्रेन हादसे ने 23 साल पुराने दर्द को फिर उभार दिया

2 min read
Google source verification

image

Santoshi Das

Nov 21, 2016

Kanpur Train Accident

Kanpur Train Accident

कानपुर देहात.
कानपुर के पुखराया में हुआ ट्रेन हादसे ने 23 साल पुराने दर्द को फिर उभार दिया। ठीक ऐसा ही हादसा दो दशक पहले हुआ था और लोग सदमे में थे। हालांकि इस बार यह घटना बड़ी है और मारने वालों की संख्या भी पहले से ज्यादा। पत्रिका आपको इस रेल दुर्घटना की दर्द भरी दास्तां सुनाने जा रहा है।


कानपुर जिले के अंतर्गत रेलवे स्टेशन अम्बियापुर के समीप सरांय गढेवा के पास 23 साल पूर्व एक ट्रेन हादसा हुआ था। जिसमे चालक सहित चार यात्रियों की मौत हुयी थी। लेकिन रविवार को पुखराया मे हुये इस दर्दनाक ट्रेन हादसे ने लोगो के रौंगटे खडे कर दिये। इक पल के लिये धमाका सुनकर लोगो की सांसे थम सी गयी। भोर का समय गहरी नींद मे सो रहे पुखरायां नगर के लोग अपने घरो से निकलकर घटनास्थल की तरफ भाग खडे हुये। मानो जैसे भूकम्प आ गया हो।


जहाँ की स्थिति देख लोगो के सांसे कांप गयी। मलवे मे दबे बच्चे महिलायें चीत्कारें भर रही थी। बुजुर्ग सिसकियां ले रहे थे और देखते ही देखते उनकी सिसकियां दबी की दबी रह गयी। देर रात तक 133 यात्री इस ट्रेन की सुनामी मे अपनी जान गंवा चुके थे। आलम यह था कि इस भयावह सदमे मे लोग अपने पराये की पहचान नही कर पा रहे थे। बच्चे व महिलायें बिलखती हुयी मलवे मे दबे लोगो मे अपनों की पहचान कर रही थी। बस मुंह से इतना ही निकल रहा था, कि हे भगवान ये हम पर कैसा जुल्म ढाया है।


अम्बियापुर में राजधानी से टकराई थी मालगाडी

जिले के अंतर्गत दिल्ली हावडा रेलमार्ग पर स्थित अम्बियापुर व रूरा रेलवे स्टेशन के बीच 23 वर्ष पूर्व 16 जनवरी 1993 मे डाउन लाइन पर जीएमसी मालगाडी सीमेंट की बोरियां लेकर कानपुर की तरफ जा रही थी। तभी रात करीब 10 बजे सरांय गढेवा गांव के सामने मालगाडी का इंजन डाउन लाइन से उतरकर अप लाइन पर आ गया था। तभी दिल्ली की तरफ जा रही हावडा दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का इंजन अप ट्रैक पर आये मालगाडी के इंजन से टकरा गया था। रफ्तार अधिक होने से राजधानी के कई डिब्बे इंजन के ऊपर चढ गये थे। इस हादसे मे राजधानी के चालक समेत 4 यात्रियों की मौत हो गयी थी और 50 घायल हुये थे, जिन्हे कानपुर भर्ती कराया गया था।



ये भी पढ़ें

image
Story Loader