scriptInternational Women Day: व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या 30 गुना बढ़ी | International women's day: number of women in business and industry has increased 30 times | Patrika News
लखनऊ

International Women Day: व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या 30 गुना बढ़ी

International Women’s Day Lucknow Program: आत्मनिर्भर एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महिला व्यापारियों की भूमिका पर हुई संगोष्ठी.

लखनऊMar 08, 2024 / 08:18 am

Ritesh Singh

International Women Day

International Women Day

International Women’s Day 2024: पिछले 10 वर्षों में व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या में 30 गुना की वृद्धि हुई है तथा व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं के लिए असीमित संभावनाएं हैं। यह बातें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कोविड में महिलाओं की बचत करने की प्रवृत्ति ने ही देश की अर्थव्यवस्था को बचाए रखने एवं मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें

Gold Silver Price: मार्च के अंत तक सोना पहुंचेगा 70 हजार प्रति दस ग्राम, देखिए बड़ा बदलाव

उन्होंने कहा महिलाओं को अधिक से अधिक व्यापार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आना चाहिए। व्यापार में असीमित संभावनाएं हैं। (Women’s Day Program)आत्मनिर्भर एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महिलाओं के सशक्त भूमिका रहेगी। संगठन की नगर अध्यक्ष अनिला अग्रवाल ने कहा आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें

होली का रंग हुआ फीका: एक तरफ महंगाई, दूसरी तरफ मौसम की मार

बिंदु जैन ने कहा ना नारी कमतर है ना पुरुष कमतर है, एक नारी, एक नारी का उत्थान करने का बीड़ा उठाएं तो सभी नारियों का कल्याण होगा। ( lucknow Women’s Day Program) इस अवसर पर व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाली तथा समाज में उत्कृष्ट करने वाली संगठन की 6 महिला पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विशिष्ट महिला सम्मान से सम्मानित किया।
International Women Day

Hindi News/ Lucknow / International Women Day: व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या 30 गुना बढ़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो