
T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm-up Match: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है। भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आमना-सामना 9 जून को होगा। इससे पहले टीम इंडिया को इस बार सिर्फ एक वार्म अप मैच बांग्लादेश के खिलाफ आज 1 जून को खेला जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि भारत में आज इस मैच की कब और कहां लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे?
भारत बनाम बांग्लादेश का अभ्यास मैच आज 1 जून को भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश का अभ्यास मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
लिटन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली (विकेट कीपर), महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीद हसन, तंजीम हसन साकिब और तनवीर इस्लाम।
Updated on:
01 Jun 2024 07:52 am
Published on:
01 Jun 2024 07:52 am
