
विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाने का जश्न मनाते सरफराज खान। (फोटो सोर्स: एक्स@/ESPNcricinfo)
R Ashwin on Sarfaraz Khan: सरफराज खान विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ बुधवार को शानदार फॉर्म में नजर आए। नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए सरफराज ने 75 गेंदों पर 9 चौके और 14 छक्कों की मदद से 157 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने 87 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आईपीएल 2026 नीलामी में उन्हें 75 लाख के बेस प्राइज पर खरीदने के फैसले को भी सही साबित किया।
गोवा के खिलाफ उनकी पारी का असर ऐसा था कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने एक्स पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी फॉर्म की ओर इशारा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स से उन्हें प्लेइंग इलेवन में या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल करने की मांग की। अश्विन ने बताया कि 28 साल का यह खिलाड़ी अपनी बैटिंग फॉर्म की वजह से आने वाले सीजन में सीएसके के लिए एक बड़ा एसेट साबित हो सकता है।
अश्विन ने ट्वीट में लिखा, 'SMAT में 100*(47), 52(40), 64(25), 73(22)। वह फॉर्म बिना किसी रुकावट के हजारे ट्रॉफी में भी जारी रही, जिसमें 55(49) के स्कोर के बाद आज 14 छक्कों के साथ शानदार 157(75) रन बनाए। यह खास तौर पर प्रभावशाली है कि वह अपनी स्वीप और स्लॉग स्वीप से बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों की धुनाई करते हैं। 'अवन कधवा थट्टला, इडिची ओडाचितु इरुकान।' (वह दरवाजा खटखटा नहीं रहा है, वह उसे तोड़ रहा है।)
सीएसके को निश्चित रूप से उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करके उनकी शानदार फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए? इस सीजन में येलो जर्सी वालों के लिए बैटिंग में खिलाड़ियों की भरमार की एक असली समस्या है! आईपीएल 2026 का इंतजार नहीं कर सकता!
बता दें कि 2025 की शुरुआत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज खान ने सात मैचों में 203.08 के स्ट्राइक रेट और 65.80 के औसत से 329 रन बनाए थे। उस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के बाद ही सीएसके ने उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में खरीदा था।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले चेन्नई के पास एक मज़बूत बैटिंग यूनिट है। फ्रेंचाइजी ने पिछले साल संजू सैमसन को ट्रेड किया था, जिसके बदले में रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को राजस्थान रॉयल्स को दिया था। फ्रेंचाइजी के पास रुतुराज गायकवाड़, इंडिया अंडर-19 के ओपनर आयुष म्हात्रे, साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और ऑलराउंडर शिवम दुबे भी हैं।
Published on:
01 Jan 2026 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
