फिल्म 'धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के चर्चे हर ओर हैं। इस फिल्म में धोनी के दोस्त चिट्टू की भूमिका निभाने वाले आलोक पांडे यूपी के रहने वाले हैं। राजधानी लखनऊ स्थित भारतेंदु नाट्य अकेडमी में उन्होंने अभिनय के गुर सीखे। वह अब निखिल अडवाणी की फिल्म लखनऊ सेंट्रल मेंं नजर आएंगे। अपने करियर और लाइफ से जुड़ी तमाम बातें उन्होंने साझा कीं-