
Lucknow Metro
लखनऊ. प्रदेश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक रही लखनऊ मेट्रो ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। पत्रिका ने पहले ही ये संभावना जताई थी कि प्रदेश में आने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट्स को देखते हुए निवेशकों को मेट्रो भाएगी। मेट्रो की ओर से कोई कसर न छोड़ते हुए इन्वेस्टर समिट में स्टाल लगाया है। इस इन्वेस्टर्स समिट के बाद प्रदेश मेट्रो प्रोडक्शन का नया हब बन सकता है।
प्रदेश में मेट्रो प्रोडक्ट और कंस्ट्रक्शन की दिशा में निवेश के कई अफसर हैं। इन्हीं अफसरों को लखनऊ मेट्रो इन्वेस्टर समिट में निवेशकों के सामने रख रहा है। फिलहाल तीन देशों ने मेट्रो और उसके टेक्नोलॉजी का अध्ययन किया। करीब 25 मिनट तक लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव और डायरेक्टर महेंद्र सिंह के साथ बैठकर लखनऊ मेट्रो की टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी ली।
45 मिनट में समझा लखनऊ मेट्रो को
चेक रिपब्लिक, बेल्जियम, थाईलैंड से आई विदेशी कंपनियों ने करीब 45 मिनट घंटे तक मेट्रो के आलाधिकारियों से टेक्नोलॉजी के बारे में वार्ता की। इसमें उन्हें ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन, स्मार्ट कार्ड टेक्नोलॉजी, टोकन, सिग्नलिंग एंड कम्युनिकेशन जैसी तकनीकों के बारे में बताया गया। उन्हें यूपी में निवेश के अफसरों से भी परिचय कराया गया। अधिकारियों का मानना है कि इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लखनऊ मेट्रो में काफी दिलचस्पी दिखाई है।
चेक रिपब्लिक, बेल्जियम और थाईलैंड को मेट्रो बेहद पसंद
विदेश से आए प्रतिनिधि और उनके साथ कंपनियों ने लखनऊ मेट्रो में दिलचस्पी दिखाई है। चेक रिपब्लिक की एक कंपनी पहले से लखनऊ मेट्रो के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन के लिए कार्य कर रही है। बुधवार को उनके साथ पांच कंपनियां और मौजूद रहीं। ये कंपनियां विभिन्न सेक्टर में निवेश के अवसर तलाश रही हैं। इसमें से कुछ इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट, कंस्ट्रक्शन मटेरियल, लाइटिंग प्रोडक्ट्स आदि तकनीकों को लेकर निवेश करने में इक्छुक दिखीं।
बेल्जियम से आए प्रतिनिधियों ने भी मेट्रो की विभिन्न तकनीकों का अध्ययन किया। बेल्जियम के एम्बेसडर की ओर से कहा गया कि वह जल्द ही एक कंपनी को लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों से मिलने भेजेंगे को अपने निवेश प्लान को लेकर मेट्रो अधिकारियों से आगे की बात करेगी। थाईलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेड से कुछ लोगों ने लखनऊ मेट्रो के सफर और ट्रेन की सुविधा के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने मेट्रो में सफर करने की इच्छा भी जाहिर की है। सफर के लिए वे समय निर्धारित कर मेट्रो अधिकारियों को सूचित करेंगे।
लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि लखनऊ मेट्रो देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। निवेशक मेट्रो प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमे उम्मीद है कि और भी कंपनियां हमें अप्रोच करेंगी।
Published on:
21 Feb 2018 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
