
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे आईपीएल मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना हुआ आसान। अब आप अपनी पंसदीदा टीम को अच्छे से सपोर्ट कर सकते हैं। आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants Tickets) ने मैच की टिकट सस्ती कर दी हैं। अब मैच देखने के लिए आप किसी भी ब्लॉक में सीट बुक करेंगे, तो उसकी कीमत 14000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी. वहीं,सबसे सस्ती टिकट 349 रुपये की है।
1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकाबला हुआ था। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया था। इस मैच के दौरान ज्यादातर सीटें खाली थी। सीटें खाली देखकर आयोजकों की चिंता बढ़ गई थी। यही वजह है कि आयोजकों ने अब 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले आईपीएल मैच के लिए टिकट के दाम 30 से 50 फीसदी तक कम कर दिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के आगामी मैचों का शेड्यूल
7 अप्रैल : दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद
15 अप्रैल : तीसरा मैच बनाम पंजाब किंग्स
22 अप्रैल : चौथा मैच बनाम गुजरात टाइटन्स
1 मई : पांचवां मैच बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4 मई : छठा मैच बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
16 मई : सातवां मैच बनाम मुंबई इंडियंस
ऐसे करें अपनी टिकट बुक
अगर आप अपनी टिकट बुक करना चाहते हैं, तो हजरतगंज के महात्मा गांधी मार्ग के ब्लॉक-ई 31 में स्थित कैफे कॉफी डे और इंदिरा नगर स्थित ए-327, ब्लॉक-ए कैफे कॉफी डे जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आलमबाग के फिनिक्स यूनाइटेड मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर एट्रियम, शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के थर्ड फ्लोर पर बारबेक्यू नेशन के साथ अलीगंज के प्लॉट नंबर 5 में थर्ड फ्लोर पर बारबेक्यू नेशन में भी जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा पेटीएम इनसाइडर से ऑनलाइन टिकट बुक कर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
ipl 2023 घर बैठे फ्री में देख सकते हैं आईपीएल, जाने कैसे
अगर आप क्रिकेट के शौक़ीन है तब तो आपको ये जरूर जानना चाहिए कि इस बार का आईपीएल आप घर बैठे फ्री में भी देख सकते है। आईपीएल देखने के लिए आपको टिकट लेकर स्टेडियम में जाने की कोई जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपके फ़ोन में इंटरनेट होना चाहिए।
फ्री में आईपीएल आप 2 तरीके से देख सकते है। पहला तरीका है कि आप अपने फ़ोन में जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड कर ले। दूसरा तरीका है कि आप डायरेक्ट जियो सिनेमा ऐप के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मैच देख सकते है।
एयरटेल, जियो, VI और BSNL यूज़र्स भी फ्री में देख सकेंगे
अगर आपके पास जियो का सिम नहीं है तो आप ये मत सोचिये कि आप फ्री में आईपीएल नहीं देख पाएंगे। अगर आपके पास एयरटेल, VI, BSNL या किसी दूसरी कंपनी का भी सिम है तो भी आप आईपीएल का मजा फ्री में ले पाएंगे।
और इसके लिए आपको किसी तरह का कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। अगर आप आईपीएल टीवी पर देखना चाहते है तो इसका राइट्स सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स के पास है।
जैसे ही जियो सिनेमा ने आईपीएल मैच फ्री में लाइव करने का फैसला लिया वैसे ही स्टार के चैनल्स को मजबूर होना पड़ा आईपीएल के कुछ मैच को फ्री में दिखाने के लिए।
Published on:
05 Apr 2023 02:31 pm
