
IPL Auction 2022 में इस बार लखनऊ जोइएंट की टीम भी मौजूद रही। उसने अपने पहले आक्शन में इस बार 4 करोड़ रु से प्लेयर्स को खरीदने की शुरुआत कर दी है। वहीं कई प्लेयर्स ऐसे भी रहे जिन्हें अभी तक किसी टीम ने नहीं खरीदा है। लखनऊ ने मनीष पांडे को सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा है। वहीं अबभी तक की वैल्यू के हिसाब से देखें तो क्रिकेटर मनीष पाण्डेय की वैल्यू 58% कम हुई है।
मनीष पांडे की वैल्यू 58% कम हुई
क्रिकेटर मनीष पांडे के लिए दिल्ली कैपिटल्स, सन राइजर्स हैदराबाद और लखनऊ ने बोली लगानी शुरू की। लेकिन सबसे ज्यादा बोली लखनऊ टीम ने 4.60 करोड़ लगाकर मनीष को खरीद लिया। सन राइजर्स हैदराबाद में पांडे की सैलरी 11 करोड़ रुपए थी। इसके पहले इनके ऊपर खेल के दौरान काफी आरोप लगते रहे हैं। इसलिए बोली में इनकी वैल्यू 58% कम हुई है।
देवदत्त पडिक्कल पर चेन्नई टीम और बेंगलुरु ने बोली लगाई पर खरीद नहीं पाए
ओपनर देवदत्त पडिक्कल पर चेन्नई टीम और बेंगलुरु ने बोली लगानी शुरू की थी। जिसके बाद उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले पडिकल की बोली 2 सेकेंड में ही 4 करोड़ के ऊपर चली गई।
CSK और RCB के बाद राजस्थान और मुंबई ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा।
IPL Top Player की ऑक्शन की चौंकाने वाली बातें
IPL में टॉप प्लेयर रहे सुरेश रैना को बही तक किसी टीम ने नहीं खरीदा है। जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रु है। आईपीएल 2021 के दौरान बीच सीजन के दौरान ही चेन्नई ने उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।
IPL में विदेशी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ बाहर
IPL में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके स्टीव स्मिथ पर भी अभी तक किसी ने मूड नहीं बनाया है। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रु ही है। हालांकि पहले स्टीव स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से धुनाधार पारी खेल चुके हैं।
IPL में रॉबिन उठप्पा का रेट गिरा
इस बार आईपीएल में रॉबिन उथप्पा का रेट काफी गिर गया है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा है। जबकि इसके पहले उनकी कीमत 3 करोड़ थी।
IPL में इंग्लैंड खिलाड़ी का भी रेट डाउन
आईपीएल में इस बार काफी प्लेयर ऐसे भी रहे हैं जिन्हें कम रेट में खरीदा गया है। जिसमें इंग्लैंड जेसन रॉय को गुजरात टाइटन्स ने बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा है। पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद से भी उनको 2 करोड़ रुपए ही मिलते थे।
Updated on:
12 Feb 2022 02:47 pm
Published on:
12 Feb 2022 02:42 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
