
Symbolic image of Engineering Results
ऑनलाइन होने वाली परीक्षा में लखनऊ में भी चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिन केंद्रों पर 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी थी। रविवार को एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित किया गया। जेईई मेन में शहर से जिन अभ्यर्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक अर्जित किए थे। वहीं घोषित हुए कुल रिज़ल्ट में से आईआईटी बॉम्बे जोन के आरके शिशिर कॉमन रैंक लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. शिशिर ने पूरे देश में टॉप किया है।
देश मे टॉप करने वाले कर्नाटक के शिशिर
देश भर में टॉप करने वाले आरके शिशिर को 360 में से 314 अंक मिले हैं। आरके शिशिर कर्नाटक के मूल निवासी हैं। देश में पहली बार कर्नाटक के किसी कंडीडेट ने आईआईटी जेईई परीक्षा में टॉप किया है। जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के साथ-साथ शिशिर केसीईटी 2022 परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। उनका स्कोर वहाँ भी काफी अच्छा रहा है।
आईआईटी मुंबई ने जारी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) ने आज, 11 सितंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022) के परिणाम की घोषणा की है। जेईई एडवांस 2022 का परिणाम सुबह 10 बजे घोषित किया गया है।
आधिकारिक वेब साइट पर जाकर देखें रिज़ल्ट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस परिणाम 2022 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस 2022 की मेरिट लिस्ट और आंसर की भी जारी कर दी गई है।
एक लाख 55 हज़ार से ज्यादा कंडीडेट
जेईई (एडवांस्ड) 2022 के पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 1,55,538 उम्मीदवार उपस्थित हुए. इनमें से 40,712 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड टेस्ट क्वालिफाई किया है।
Published on:
11 Sept 2022 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
