23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 सीटों पर उपचुनाव को लेकर स‍िंध‍िया ने दिया बयान, प्रियंका गांधी को सीएम चेहरा बनाए जाने के सवाल पर कही यह बात

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी को उसकी खोई हुई साख वापस दिलाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Jun 2019, 11:02 PM IST

Rajbbar Scindia

Rajbbar Scindia

लखनऊ. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस अपनी खोई हुई साख वापस पाने की कोशिश में जुट गई है। गुरुवार को यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी नतीजों की समीक्षा बैठक की व आगामी उपचुनाव व 2022 चुनाव को लेकर मंथन किया। तो वहीं शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लखनऊ आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर करीब 6 घंटे तक कांग्रेस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त की वजहों पर चर्चा सबसे ज्यादा हुई। प्रभारियों व जिलाध्यक्षों में आरोप प्रत्यारोप की दृश्य भी देखने को मिली। बंद कमरे में हुई चर्चा के बाद सिंधिया ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने 12 सीटों पर उपचुनाव में प्रत्याशी व 2022 चुनाव में प्रियंका गांधी को सीएम पद का दावेदार बनाए जाने के सवाल पर भी जवाब दिया।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद को पद से हटाया, इन पांच अफसरों को भी किया ट्रांसफर

ये भी पढ़ें- आंधी तूफान से यूपी में 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

संगठन केवल कागजी है-
सिंधिया ने समीक्षा बैठक में दो-दो लोकसभा सीटों की एक साथ बैठक की। इसमें जिला-शहर अध्यक्षों ने बाहरी प्रत्याशियों द्वारा स्थानीय संगठन से तालमेल न करने की बात कही। उनका कहना था कि प्रत्याशी चयन में स्थानीय संगठन की कोई राय नहीं ली जाती है और प्रत्याशी ऊपर से थोप दिये जाते हैं। वहीं प्रत्याशियों का कहना था कि अधिकांश जिलों में पार्टी का संगठन केवल कागजी है। संगठन जमीन पर तो काम ही नहीं कर रहा है। हैरानी कि बात तो यह है कि बूथ पर पार्टी का बस्ता लगाने वाले तक नहीं थे।

ये भी पढ़ें- आजम खां की लोकसभा सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जया प्रदा ने दायर की थी याजिका

ये भी पढ़ें- 12 सीटों पर उपचुनाव को लेकर आई खबर, भाजपा इन जातियों से प्रत्याशियों को उतारने जा रही मैदान में

उपचुनाव में एक-एक सीट पर राय लेकर कर उतारेंगे प्रत्याशी- सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ती की जिसमें उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस को मजबूत करना हमारी एकमात्र प्राथमिकता है। सिंधिया ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के आए नतीजे बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं है। अब आगे की रणनीति कार्यकर्ताओं की राय लेकर बनाई जाएगी। इस साल के अंत में 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि अगले चरण में उपचुनाव की एक-एक सीट के बारे में स्थानीय नेतृत्व से चर्चा करके प्रत्याशियों के बारे में फैसला लिया जाएगा। अच्छे प्रत्याशियों को आगे लाया जाएगा व बूथ स्तर तक संगठन के पुनर्गठन के बारे में हम फैसला लेंगे।

प्रियंका के सीएम चेहरा बनाए जाने पर यह बोले सिंधिया-

चुनाव अकेले लड़ने के सवाल पर सिंधिया ने बताया कि कांग्रेस ने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव अकेले लड़ा है और अब 2022 विधानसभा चुनाव भी अपने दम पर लड़ेंगे। प्रियंका को सीएम चेहरा बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला नेतृत्व और केन्द्रीय कोर कमेटी करेगी।