
1959 में कानपुर नगर निगम की स्थापना हुई।
UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति के तहत उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरे दमखम के साथ प्रचार कर रहे हैं। वहीं पार्टियों के बड़े नेता अपने कैंडिडेंट को जिताने के लिए जनसभाएं भी कर रहे हैं।
यूपी में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 546 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। नगर निगम स्थानीय शासन की सबसे बड़ी बाडी होती है। इसके बाद नगर पालिका परिषद होती है फिर नगर पंचायत होती। नगर पंचायत सबसे छोटी बाडी है।
यूपी में पहला नगर निगम का गठन कब हुआ ?
उत्तर प्रदेश में पहले नगर निगम का गठन 1959 में हुआ था। कानपुर को पहला नगर निगम बनाया गया था। इसके बाद लखनऊ को नगर निगम को घोषित किया गया। प्रयागराज नगर निगम को भी 1959 में ही बनाया गया। इसके बाद 1982 में आगरा को नगर निगम घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव की अंतिम चरण का नामांकन पूरा, 4 मई को पहले चरण का मतदान
1994 में वाराणसी नगर निगम बना
1994 में गाजियाबाद नगर निगम का गठन हुआ था। बरेली नगर निगम का गठन भी 1994 में हुआ था। अलीगढ़ नगर निगम की स्थापना भी 1994 में की गई थी। वाराणसी नगर निगम की स्थापना भी 1994 में हुई थी। मुरादाबाद नगर निगम का गठन भी 1994 में हुआ था। गोरखपुर नगर निगम की स्थापना भी 1994 में हुई थी। मेरठ नगर निगम की स्थापना भी 1994 में हुई थी।
2018 में शाहजहांपुर नगर निगम बना
झांसी नगर निगम की का गठन 2002, सहारनपुर नगर निगम का गठन 2009, फिरोजाबाद नगर निगम का गठन 2014, मथुरा और अयोध्या में नगर निगम की स्थापना 2017 और शाहजहांपुर नगर निगम का गठन 2018 में हुआ।
Updated on:
25 Apr 2023 03:31 pm
Published on:
25 Apr 2023 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
