
अखिलेश यादव के साथ वंदना मिश्रा भी ईद की बधाई देने पहुंची थी।
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक निकाय चुनाव में पूरे जोर शोर से लगे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सीट सबसे हॉट मानी जाती है। यहां पर पहले चरण में वोटिंग होनी है। यहां से सपा ने वंदना मिश्रा पर अपना भरोसा जताया है।
वरिष्ठ पत्रकार बनीं सपा नेता
वंदना मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबिर्टीज यूपी की अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि वंदना अभी जल्द ही सपा के साथ जुड़ी हैं। वह लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर रमेश दीक्षित की पत्नी हैं। रमेश लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं। प्रोफेसर रमेश दीक्षित तमाम साहित्यिक गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों में भी उनकी पकड़ और पहुंच अच्छी बताई जाती है।
27 सालों से है बीजेपी का कब्जा
62 साल के इतिहास में अब तक 19 नगर प्रमुख निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें से 5 जनसंघ, 8 कांग्रेस और 8 बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रहे। बाद में जनसंघ बीजेपी बन गई। तब से लेकर अब तक यानी पिछले 27 साल से लखनऊ नगर निगम के मेयर पद पर BJP का कब्जा रहा है।
ऐसे में इस बार मेयर पर काबिज होने के लिए दावेदारी में सभी पॉलिटिकल पार्टी अपनी जोर लगा रही है। सपा और बसपा अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाईं हैं। ऐसे में वंदना मिश्रा के सामने भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ को भेदने की चुनौती है।
88 गांव के लोग पहली बार चुनेंगे मेयर
लखनऊ नगर निगम का सालाना का बजट करीब 1700 करोड़ रुपए का है। इसमें करीब 530 करोड़ रुपए से सड़क बनवाई जाती हैं। पार्षद का कोटा एक साल का 1 करोड़ 15 लाख रुपए का होता है। उसके अलावा 18 करोड़ का एक कोटा होता है, जिसको नगर आयुक्त और मेयर मिलकर खर्च करते हैं। इस चुनाव में 88 गांव नगर निगम की सीमा में आ चुके हैं। ऐसे में इन 88 गांव के ग्रामीण अब शहरी वोटर बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में दूसरे चरण की नामांकन का आज आखिरी दिन, रविवार को 7689 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा
दो चरणों में होगा चुनाव
यूपी में निकाय चुनाव चुनाव 2 चरणों में होंगे और इसके लिए मतदान 4 और 11 मई को होगा. इसके नतीजे 13 मई को आएंगे। इस दौरान 760 नगर निकायों का चुनाव होगा और 17 नगर निगम में मेयर का चुनाव होगा। इसके अलावा 544 नगर पंचायत का चुनाव होगा और 199 नगर पालिका परिषद का चुनाव होगा।
Updated on:
25 Apr 2023, 11:56 AM IST
Published on:
25 Apr 2023, 11:37 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.