2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday List July 2021 : जुलाई में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday List July 2021- आरबीआई (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, 21 जुलाई को बकरीद है, जिसकी वजह से इस दिन बैंक बंद रहेंगे

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jun 23, 2021

Know Bank Holiday List in July 2021

Bank Holiday List July 2021 : जुलाई में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Bank Holiday List July 2021- जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश के सभी बैंक 7 दिन बंद रहेंगे, इसलिए अगले महीने जब भी बैंक जाएं तो छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बैंकों के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, जुलाई महीने में अतिरिक्त छुट्टी सिर्फ एक दिन यानी 21 जुलाई को रहेगी, लेकिन महीने में 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, चार दिन रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे और दो दिन दूसरे व अंतिम शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, 21 जुलाई को बकरीद है, जिसकी वजह से इस दिन बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे। इसके अलावा 10 जुलाई को 2nd Suturday के कारण और 31 जुलाई को 4th Suturday के कारण बैंक बंद रहेंगे। महीने के प्रत्येक रविवार को देश के सभी बैंक बंद रहते हैं। इस कारण 04 जुलाई, 11 जुलाई, 18 जुलाई और 25 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : UPPCL ने बिजली उपभोक्ता के लिए शुरू की वाट्सएप बिजनेस सर्विस, घर बैठे मिलेंगी ये 5 सुविधाएं

एटीएम रहेंगे चालू, नहीं होगी कैश की दिक्कत
जुलाई महीने में बैंक बंद रहने के दौरा दौरान आप इंटरनेट बैंकिंग (NetBanking) की सेवाएं ले सकते हैं। इन दिनों बैंक भले ही बंद रहेंगे, लेकिन जरूरतमंद लोग एटीएम (ATM) से पैसा निकाल सकते हैं। ग्राहकों को कैश की कोई दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 10वीं पास युवाओं को बिना गारंटी मिलता है 25 लाख तक लोन