26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनलॉक के बीच जानिये कब खुलेंगे यूपी के स्कूल-कॉलेज, सरकार ने बताया प्लान

- धार्मिक स्थल, होटल, मॉल के बाद स्कूल-कॉलेज खोने जाने की तैयारी - कोर्स पूरा कराने के लिए ऑनलाइन क्लासेज पर जोर - स्कूल-कॉलेज खोले जाने पर सरकार ने दिया बयान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 9 Jun 2020, 12:06 PM IST

अनलॉक के बीच जानिये कब खुलेंगे यूपी के स्कूल-कॉलेज, सरकार ने बताया प्लान

अनलॉक के बीच जानिये कब खुलेंगे यूपी के स्कूल-कॉलेज, सरकार ने बताया प्लान

लखनऊ. कोरोना महामारी (Corona Virus) के बीच धीरे-धीरे सब अनलॉक हो रहा है। धार्मिक स्थल, होटल, मॉल खुलने के बाद अब बारी है स्कूल-कॉलेज (School- College) को खोलने की। उत्तर प्रदेश में मार्च महीने से स्कूल व अन्य शैक्षिक संस्थान बंद हैं। 14 अप्रैल के बाद स्कूल-कॉलेज खोलने की योजना थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस फैसले पर पूर्ण विराम लग गया। हालांकि, कोर्स पूरा कराने के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी गई हैं लेकिन स्कूल-कॉलेज अब भी बंद हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब स्कूल-कॉलेज खुलेंगे? यूपी में योगी सरकार ने अभी तक सभी निर्देश केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लागू किया है। ऐसे में संभावना है कि स्कूल-कॉलेज को लेकर भी यूपी सरकार केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चले।

अगस्त में स्कूल-कॉलेज खुलने की बात

लॉकडाउन 4 खत्म होने के बाद जुलाई में स्कूल-कॉलेज खोले जाने की बात कही जा रही थी। योगी सरकार ने जुलाई में स्कूल-कॉलेजों को केंद्र सरकार की सलाह के बाद खोले जाने की बात कही थी। हालांकि, बीते दिनों एक इंटरव्यू में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने 15 अगस्त के बाद स्कूल-कॉलेज खोले जाने की बात कही है। हालांकि, अभी तक इस पर मंथन भी जारी है। वहीं स्कूल-कॉलेज खोले जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती होगी। भीड़ को देखते हुए कक्षा के संचालन में सावधानी बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें: फर्जी शिक्षिका मामला: प्रयागराज में अनामिका बन रीना कर रही थी नौकरी, इस तरह किया विभाग को गुमराह, अब होगी वेतन रिकवरी