3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुलदीप सेंगर का ऑडियो वायरल, सुनिये पीड़ित परिवार को कैसे धमका रहे हैॆं

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा और बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Apr 11, 2018

LUCKNOW

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में उन्नाव से भाजपा के विधायक पर रेप का आरोप लगने पर सियासत में हलचल मच गई है। इससे योगी सरकार पर विपक्षी दलों से लेकर बॉलीवुड ने हमला बोला है। जिससे प्रदेश सरकार की परेशानियां बढ़ गई है। वहीं विधायक की पत्नी ने विधायक को निर्दोष बताया है और जांच की मांग की है। इसी बीच रेप पीड़िता के चाचा और बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।


जानिए युवती के चाचा और विधायक सेंगर के बीच क्या हुई बातचीत


युवती के चाचा - गांव में यह क्या करवा रहे थे नेता जी, यह तो ठीक का नहीं है, मरवाना, पिटवाना बच्चों को, पप्पू को, यह सब अच्छी बात नहीं है।

विधायक सेंगर - हमें तुम धमकी दे रहे हो, बेटा।

युवती के चाचा - दे नहीं रहे हैं, आपकी सेवा की है इसलिए आपको बता रहा हूं।

विधायक सेंगर - हमारी सेवा की है तो हमारी सेवा में रहना चाहिए, हमारे खिलाफ ऐप्लीकेशन क्यों देते हो।

युवती के चाचा - मैं आपके खिलाफ कुछ नहीं कर रहा था।

विधायक सेंगर - हमारे खिलाफ पर्चा क्यों छपवाते हो।

युवती के चाचा - मैंने नहीं छपवाया, यह आप पता करो लेकिन हमने नहीं छपवाया।

विधायक सेंगर - तुम बताओगे हम किससे पता करें।

युवती के चाचा - मेरे वॉट्सऐप पर आया और मैंने इसे फॉरवर्ड किया बस इतना गुनहगार हूं, एक औलाद है मेरी। बताइए, कहां खड़े होना है।

विधायक सेंगर - एक बात बताओ कि तू मेरा छोटा भाई है।

युवती के चाचा - हां, हूं।

विधायक सेंगर - छोटा भाई है तो बड़े भाई के खिलाफ पर्चा छपवाना चाहिए।

युवती के चाचा - मैंने नहीं छपवाया, बताओ मैं कैसे यकीन दिलाऊं, हनुमान तो नहीं कि सीना फाड़ के दिखा सकता हूं।

विधायक सेंगर - अगर तुमने नहीं छपवाया वॉट्सऐप पर 6 महीने से चल रहा है, मैं दोषी हूं किसी में।

युवती के चाचा - मैंने नहीं छपवाया, मैं कह रहा हूं कि मैं किसी चीज में शामिल नहीं हूं।

विधायक सेंगर - तुम नहीं हो तो तुम हमारे पास आओ, ये लोग जो खेल रहे हैं ना, जो लोग भौजाई को बुला लेते हैं रोज ऐप्लीकेशन लिखवाते हैं, इनको सबको मना करो और परिवार के किसी सदस्य को कह दो।

युवती के चाचा - टिंकू का मेरे पास फोन आया था, दद्दू मैंने आपकी बहुत सेवा की है और आपकी बहुत इज्जत की है।

विधायक सेंगर - तो क्या अब मेरी इज्जत नहीं करोगे।

युवती के चाचा - आपने जहां मुझे खड़ा किया वहां मैं खड़ा हुआ नंगे पैर।

विधायक सेंगर - एक मिनट मेरी बात सुनो लोग चाहते हैं अब भगवान दुआ से ठीक हुए हो, ये लोग मर जाएं, लड़ाई में सबका नुकसान होता है, हम हमारा-तुम्हारा और सबका। हमने तुमसे यही चीज कही थी ना। तुम हमारे पास आओ, हम तुम मिलकर नया अध्याय शुरू करते हैं।

युवती के पिता - अतुल को क्या जरूरत थी मारने पीटने की।

विधायक सेंगर - अतुल सगे हैं तुम्हारे या कोई और सगा है तुम्हारा। अतुल अपने काम की मेरे सामने गलती मानेंगे. महेश अपने काम की मेरे सामने गलती मानेंगे. हमारा तुम्हारा परिवार एक होकर रहेंगे, अम्मा हमसे कल मिलेंगी और हम उन्हें बैठाकर चाय पिलाएंगे, सबको रोको।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग