3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow News: रईसजादों का हुड़दंग, तेज रफ्तार कारों से सड़क पर मचा तांडव

Lucknow Night Chaos: लखनऊ के गोमती नगर में देर रात क्लब से निकले युवकों ने तेज रफ्तार गाड़ियों से हुड़दंग मचाया। साइबर टावर से 1090 चौराहे तक लोगों में दहशत फैल गई।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

May 03, 2026

गोमती नगर में देर रात रईसजादों का हुड़दंग: साइबर टावर से 1090 चौराहे तक तेज रफ्तार कारों का तांडव, आमजन सहमे (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

गोमती नगर में देर रात रईसजादों का हुड़दंग: साइबर टावर से 1090 चौराहे तक तेज रफ्तार कारों का तांडव, आमजन सहमे (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

Late-night riot by wealthy individuals in Gomti Nagar: राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब साइबर टावर स्थित एक क्लब से पार्टी कर निकले कुछ रईसजादों ने सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया। तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ियों में सवार युवकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग ने आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित साइबर टावर बिल्डिंग में बने ‘जलवा क्लब’ से देर रात पार्टी खत्म होने के बाद कई युवक बाहर निकले और अपनी गाड़ियों में सवार होकर सड़कों पर निकल पड़े। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया।

तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों ने अपनी गाड़ियों को तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया। खासतौर पर एक ब्लैक क्रेटा (नंबर: UP32 NV 7865) में सवार युवक हूटर बजाते हुए सड़क पर स्टंट करते नजर आए। वे न केवल तेज गति से वाहन चला रहे थे, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को डराते हुए खतरनाक तरीके से ओवरटेक भी कर रहे थे।

साइबर टावर से शुरू हुआ यह हुड़दंग 1090 चौराहे तक जारी रहा। इस दौरान कई बार ऐसा लगा कि कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क पर मौजूद आम लोग, महिलाएं और परिवार इस स्थिति से सहम गए और खुद को सुरक्षित रखने के लिए किनारे हटने को मजबूर हो गए।

वीआईपी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

गोमती नगर को राजधानी का वीआईपी और हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, जहां आमतौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। ऐसे में देर रात इस तरह की घटनाएं होना प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है। अगर समय रहते इन युवकों को रोका जाता, तो इस तरह का हुड़दंग नहीं होता।

आम जनता को उठानी पड़ी परेशानी

इस घटना का सबसे ज्यादा असर आम नागरिकों पर पड़ा। देर रात काम से लौट रहे लोग और आसपास के निवासी इस अव्यवस्था से परेशान नजर आए। कई लोगों ने बताया कि वे सड़क पर निकलने से डर महसूस कर रहे थे। स्थानीय निवासी राम कुमार ने बताया, “हम लोग परिवार के साथ बाहर से लौट रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार गाड़ियां हूटर बजाते हुए आईं। हम डर गए और तुरंत गाड़ी किनारे करनी पड़ी। ऐसा लगा जैसे कोई रेस चल रही हो।”

ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ाई धज्जियां

घटना के दौरान ट्रैफिक नियमों की जमकर अनदेखी की गई। न तो गति सीमा का पालन किया गया और न ही अन्य वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया। हूटर का अवैध इस्तेमाल और खतरनाक ओवरटेकिंग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। सूत्रों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति की जान को खतरे में डालती है।

पुलिस की कार्रवाई पर निगाहें

घटना के बाद अब सभी की नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। वाहन का नंबर सामने आने के बाद पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान करना आसान माना जा रहा है। थाना विभूति खंड पुलिस को इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह कानून को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके।

सख्ती की मांग तेज

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि रईसजादों की इस लापरवाही पर अगर समय रहते लगाम नहीं लगाई गई, तो यह प्रवृत्ति और बढ़ सकती है।