1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Odisha train Accident: पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्‍त्री के पौत्र ने भाजपा पर कसा तंज, याद दिलाया साल 1963 का दौर

Odisha train Accident: उड़ीसा में हुए रेल हादसे के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के पौत्र और कांग्रेस नेता विभाकर शास्‍त्री ने भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भाजपा को साल 1963 के रेल हादसे की याद दिलाई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Jun 03, 2023

Lal Bahadur Shastri grandson taunts BJP on Odisha train Accident

उड़ीसा रेल हादसे को लेकर विभाकर शास्‍त्री ने भाजपा पर कसा तंज

Odisha train Accident: उड़ीसा में हुए रेल हादसे के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के पौत्र और कांग्रेस नेता विभाकर शास्‍त्री ने भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भाजपा को साल 1963 के रेल हादसे की याद दिलाई है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर रेलमंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव को टैग करते हुए लिखा "अश्‍विनी वैष्‍णव जी आप वंदे भारत वंदे भारत कर रहे हो? ये घटना कहां की है? विदेश की तो है नही तो आप नैतिकता के आधार पर इस्तीफा क्यों नही देते? अब कवच कहां गया? सैकड़ों लोगों की जान चली गई।"

उन्होंने आगे लिखा "जब लाल बहादुर शास्त्री जी रेल मंत्री थे तो उन्होने 1963 में एक रेल हादसे की रेल मंत्री होने के नाते जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। क्या भाजपा वाले भी इस्तीफा देंगे?" इसके बाद ट्विटर पर इसके रिट्वीट किया जा रहा है। साथ ही लोगों ने रेलमंत्री से इस्तीफा देने की मांग उठानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: अगले 5 घंटे में पहुंचेगा प्रचंड चक्रवात, 29 जिलों में 2 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेगी आंधी

कौन हैं विभाकर शास्‍त्री?
विभाकर शास्‍त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के पौत्र और पूर्व पीएम वीपी सिंह के पुत्र हैं। वह मौजूदा समय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। इसके साथ ही वे एआईसीसी के सचिव रह चुके हैं। पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र व पूर्व पीएम वीपी सिंह के पुत्र सियासी मैदान जीतने चुनाव मैदान में उतरे, विकास व अपने पिता के कराए कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कहकर वोट मांगे लेकिन मतदाताओं का दिल नहीं जीत सके, हालांकि वह कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 51 जिलों में झमाझम बारिश के साथ इस दिन होगी यूपी में एंट्री

Story Loader