
LDA news
लखनऊ. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद एलडीए को गोमतीनगर विस्तार सेक्टर 6 में 12500 स्क्वॉयर मीटर जमीन पर कब्जा मिल गया है। जिसके बाद अब एलडीए की ओर से ले-आउट प्लान बनाने का काम शुरू किया जाएगा। जिससे उपरोक्त सेक्टर के आवंटियों को खासी राहत मिलेगी. एलडीए वीसी पीएन सिंह ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
इसरो इमेजेस से पता चला था
इसरो की इमेजेस से एलडीए को इस जमीन के बारे में पता चला था. इस जमीन पर अवैध कब्जे भी थे. जिसे हटाने की प्रक्रिया एलडीए की ओर से शुरू कर दी गई थी। पिछले चार दिन से वीसी खुद पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए थे। वीसी ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि 12500 स्क्वॉयर मीटर की जमीन पर एलडीए को कब्जा मिल चुका है। इसके बाद अब नए सिरे से ले-आउट प्लान तैयार किया जाएगा. जिसके बाद आवंटियों को जल्द से जल्द कब्जा दे दिया जाएगा।
Published on:
21 May 2018, 8:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.