5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्‍यसभा चुनाव Live Updates: विधायकों की क्रॉस वोटिंग के दौरान एेसे नजारे भी दिखे

राज्‍यसभा चुनाव Live Updates: विधायकों की क्रॉस वोटिंग के दौरान एेसे नजारे भी दिखे

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Mar 23, 2018

rajyasabha election 2018

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के 10 सीटों के लिए आज यानि शुक्रवार से मतदान शुरू हो गया है। सुबह ९ बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम चार बजे तक चलेगी। तमाम तरह के सियासी समीकरणों के बीच यह चुनावी मुकाबला बड़ा ही रोचक दिखाई दे रहा है। बता दें 6 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। खास निगाहें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हैं, जहां एक सीट के लिए 37 विधायकों की दरकार है और इसके लिए बीजेपी और बसपा के बीच खींचतान चल रही है। वहीं इस बीच चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबर भी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश राज्यसभा के लिए हो रहे सबसे पहले बीएसपी के विधायक अनिल सिंह ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। उसके बाद समाजवादी पार्टी विधायक नितिन अग्रवाल ने भी बीजेपी के पक्ष में वोट किया। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने नौ, सपा व बसपा ने एक-एक उम्मीदवार उतारे हैं। राज्यसभा में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह 9 से शाम चार बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान के बाद शाम 5 बजे से मतगणना होगी। करीब तीन घंटे में मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 402 विधायक मतदान करेंगे।

rajyasabha election 2018

वहीं इस बीच चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबर भी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश राज्यसभा के लिए हो रहे सबसे पहले बीएसपी के विधायक अनिल सिंह ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। उसके बाद समाजवादी पार्टी विधायक नितिन अग्रवाल ने भी बीजेपी के पक्ष में वोट किया।

rajyasabha election 2018

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने नौ, सपा व बसपा ने एक-एक उम्मीदवार उतारे हैं। राज्यसभा में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

rajyasabha election 2018

मतदान सुबह 9 से शाम चार बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान के बाद शाम 5 बजे से मतगणना होगी। करीब तीन घंटे में मतगणना पूरी होने की उम्मीद है।

rajyasabha election 2018

राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 402 विधायक मतदान करेंगे।

rajyasabha election 2018

खास निगाहें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हैं, जहां एक सीट के लिए 37 विधायकों की दरकार है और इसके लिए बीजेपी और बसपा के बीच खींचतान चल रही है।