लखनऊ.राजधानी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब वीआईपी क्षेत्रों में 30 जून तक नगर निगम ने पानी छिड़काव नहीं करने का फैसला किया है। इसमें कभी भी वीआईपी क्षेत्र, राजनीतिक रैलियों और सार्वजनिक आयोजनों के स्थानों की सफाई के लिए पानी प्रदान नहीं किया जाएगा।
जानकारों की माने तो औसत तौर पर 10 लाख से अधिक लीटर पानी हर महीने में वीआईपी क्षेत्रों और सड़कों पर छिड़काव में लगता है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क धोने, आंदोलनों और राजनीतिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान भी भारी मात्रा में पानी का प्रयोग किया जाता है। इन गतिविधियों के लिए पानी के उपयोग को रोकने से लगभग 10 लाख लीटर तक पानी बचाया जाएगा।