23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी की मेहनत लाई रंग, खुले मंच से ने राहुल गांधी ने बहन को किया धन्यवाद

लोकसभा चुनाव परिणाम से कांग्रेस और सपा काफी खुश है। राहुल गांधी ने कुछ समय पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यूपी की जनता और अपनी बहन का आभार जताया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Jun 04, 2024

rahul gandhi

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगा है। 400 का आंकड़ा पार करने का नारा देने वाली 300 से भी कम सीटों पर सिमट कर रह गई। वहीं यूपी में भी  पार्टी ने नतीजों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पार्टी को दिए समर्थन के लिए देश की जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही राहुल गांधी ने यूपी की जनता और बहन प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की। 

राहुल गांधी ने यूपी की जनता को कहा धन्यवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यूपी की जनता ने कमाल करके दिखाया। यूपी के लोगों ने देश की राजनीति और संविधान पर खतरे को समझा और उन्होंने संविधान की रक्षा की। मैं कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन का समर्थन करने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।’ राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को भी धन्यवाद दिया। बोले यूपी की जीत में बहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रियंका ने केएल शर्मा को टिकट देने का लिया था फैसला

यूपी की सबसे हॉट सीटों में से एक अमेठी से केएल शर्मा को टिकट देने का फैसला प्रियंका गांधी ने लिया था। अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को करीब एक लाख 45 हजार वोटों से हरा दिया है। किशोरी लाल की गिनती सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में होती रही है। रायबरेली और अमेठी में केएल शर्मा ही सोनिया गांधी का काम करते रहे हैं। इसलिए कांग्रेस ने केएल शर्मा को मैदान में उतार भाजपा को टक्कर दी।