1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान शिव के साथ करें शालीग्राम की भी पूजा, होगी हर मुराद पूरी

भगवान शिव के साथ शालिकराम भगवान की भी पूजा करने से इच्छानुसार मनोकामना पूरी होने का वरदान मिलता है।

2 min read
Google source verification
lord shiva and shaligram

भगवान शिव के साथ करें शालीग्राम की भी पूजा, होगी हर मुराद पूरी

लखनऊ. अगर आप अपनी इच्छानुसार मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो भगवान शिव के साथ शालीग्राम भगवान की भी पूजा करें। क्योंकि भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। जो भी व्यक्ति भगवान शिव की पूजा पूरी भक्ति के साथ कर ले। तो बहुत जल्द ही मनचाहा वरदान मिल जाता है। लखनऊ निवासी ज्योतिषाचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शिव बहुत ही भोले है इसलिए वह लोगों की थोड़ी भक्ति से ही बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का व्रत कोई भी रख सकता है। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं भी सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव को प्रसन्न करके मनचाहा वर पाने की मनोकामना कर सकती हैं।

जानें कैसे करें भगवान शिव की पूजा

भगवान शिव को प्रन्न करने के लिए श्रावण, चैत्र, वैसाख, कार्तिक व मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि से सोमवार का व्रत शुरू किया जाता है और इस व्रत को प्रत्येक सप्ताह को सोमवार को रखना पड़ता है। आप इस व्रत को तब तक रखें जब तक 16 सोमवार पूरे न हो जाएं। इसके साथ ही बीच में एक भी सोमवार छूटना चाहिए नहीं तो आपकी सारी मनोकामना अधूरी रह जाएंगी।

ये है पूजा विधि

1. सबसे पहले आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना होगा।

2. आप बिना कुछ खाए भगवान शिव का जल या गंगाजल अभिषेक करें।

3. अभिषेक करने के दौरान पूजन के साथ-साथ मंत्रों का जाप करें।

4. इसका बाद 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र के साथ श्वेत फूल, सफेद चंदन, चावल, पंचामृत, सुपारी, फल और गंगाजल से भगवान शिव और पार्वती का पूजन करें। .

5. इसके बाद भगवान शिव को दूध, दही, घी, शहद, चने की दाल आदि का भोग लगाएं।

6. भोग लगाने के बाद वह प्रसाद अन्य लोगों में वितरण करें।

शालिकराम भगवान की भी करें पूजा

इसके साथ ही आपको एक बात का और ध्यान रखें कि जब भी आप भगवान शिव की पूजा करें तो उनके साथ साथ शालीग्राम भगवान की पूजा अवश्य करें और शालीग्राम भगवान को पंचामृत में अभिषेक करना न भूले। भगवान शिव के साथ शालीग्राम भगवान की पूजा करने बहुत ही शुभ माना जाता है।

Story Loader