1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

February School Holiday List: बोर्ड परीक्षा के बीच फरवरी में छुट्टियों की भरमार, छात्रों पर बढ़ा दबाव

February 2026 School Holidays Clash With Board Exams: फरवरी 2026 छात्रों के लिए बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि इस महीने बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ कई प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां भी पड़ रही हैं। ऐसे में पढ़ाई और अवकाश के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। सही योजना, समय प्रबंधन और जागरूकता ही परीक्षा में सफलता की कुंजी बनेगी।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 01, 2026

त्योहार, अवकाश और एग्जाम शेड्यूल के बीच कैसे बनाए संतुलन (फोटो सोर्स : WhatsApp News Group)

त्योहार, अवकाश और एग्जाम शेड्यूल के बीच कैसे बनाए संतुलन (फोटो सोर्स : WhatsApp News Group)

February 2026 School Holidays : फरवरी 2026 छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों- तीनों के लिए बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण महीना साबित होने जा रहा है। एक तरफ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दस्तक दे रही हैं, तो दूसरी ओर कई धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों के कारण अलग-अलग राज्यों में संभावित छुट्टियां भी पड़ रही हैं। ऐसे में सही जानकारी और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी बन सकता है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि फरवरी का महीना पूरे शैक्षणिक सत्र की दिशा तय करता है। यह वह समय होता है जब प्री-बोर्ड परीक्षाएं, अंतिम रिवीजन, मॉडल पेपर सॉल्विंग और मानसिक तैयारी अपने चरम पर होती है। ऐसे में छुट्टियां जहां थोड़ी राहत देती हैं, वहीं लापरवाही पढ़ाई की लय भी बिगाड़ सकती है।

फरवरी 2026 में संभावित अवकाश

फरवरी में कई ऐसे पर्व हैं, जिन पर प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) की श्रेणी लागू होती है। यानी हर राज्य में स्कूल बंद रहना अनिवार्य नहीं है। अंतिम निर्णय राज्य सरकार, शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन लेता है।

संभावित तिथियां और त्योहार

  • तारीख पर्व / अवसर
  • 1 फरवरी गुरु रविदास जयंती
  • 12 फरवरी स्वामी विवेकानंद सरस्वती जयंती
  • 15 फरवरी महाशिवरात्रि
  • 15 फरवरी लुई-नगाई-नी (मणिपुर)
  • 18 फरवरी लोसर (सिक्किम)
  • 19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

 राज्यवार छुट्टियों की स्थिति

1 गुरु रविदास जयंती (1 फरवरी)

यह पर्व पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में विशेष रूप से मनाया जाता है। इन राज्यों में कई सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा सकता है।

2 महाशिवरात्रि (15 फरवरी)

यह देशव्यापी धार्मिक पर्व है, लेकिन 2026 में यह रविवार को पड़ रहा है। इसलिए अतिरिक्त स्कूल अवकाश का प्रभाव सीमित रह सकता है।

3 लुई-नगाई-नी (15 फरवरी)

यह पर्व मणिपुर की आदिवासी संस्कृति से जुड़ा है। राज्य में स्कूलों में अवकाश संभव है।

4 लोसर (18 फरवरी)

सिक्किम का प्रमुख बौद्ध पर्व है। इस दिन शैक्षणिक संस्थान बंद रह सकते हैं।

5 छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (19 फरवरी)

महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहता है।

बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत

  • फरवरी 2026 छुट्टियों से ज्यादा परीक्षा माह के रूप में जाना जाएगा।
  • CBSE बोर्ड परीक्षाएं
  • कक्षा 10वीं और 12वीं
  • 17 फरवरी 2026 से आरंभ

उत्तर प्रदेश बोर्ड

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, जिसमें पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक आयोजित की जाएगी।

बिहार बोर्ड परीक्षा

  • मैट्रिक व इंटरमीडिएट
  • 2 फरवरी से शुरू, 13 फरवरी तक संभावित
  • अन्य राज्य बोर्ड भी इसी अवधि में अपनी परीक्षाएं आयोजित करते हैं।

छात्रों के लिए क्या है चुनौती

छुट्टियों का मतलब अक्सर आराम और पारिवारिक कार्यक्रम होता है, लेकिन परीक्षा के समय यह संतुलन कठिन हो जाता है। पढ़ाई की निरंतरता टूटने से दोबारा लय पकड़ना मुश्किल होता है। शिक्षाविदों के अनुसार, त्योहारों के बीच समय निकालना होगा। सोशल मीडिया और यात्रा को सीमित रखना होगा। हर छुट्टी को “स्टडी ब्रेक डे” बनाना चाहिए। 

अभिभावकों की भूमिका अहम

  • इस समय घर का वातावरण परीक्षा-अनुकूल होना चाहिए।
  • अनावश्यक पारिवारिक कार्यक्रमों से बचें.
  • बच्चों पर अत्यधिक दबाव न डालें.
  • संतुलित दिनचर्या बनवाएं.

कैसे करें समय प्रबंधन

  • छुट्टियों का पहले से प्लान बनाएं.
  • हर दिन कम से कम 5-6 घंटे रिवीजन.
  • कठिन विषय सुबह पढ़ें.
  • मॉक टेस्ट जरूर दें.
  • पर्याप्त नींद लें.

ध्यान रखने योग्य बातें

  • हर छुट्टी की पुष्टि स्थानीय स्कूल या जिला प्रशासन से करें.
  • बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड की तारीखों पर नजर रखें.
  • मौसम बदल रहा है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
Story Loader