UP Weather Report: लखनऊ मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया की शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने वाला है। तेज धूप और उमस भी बढ़ाने वाली है। पढिए पूरी रिपोर्ट…
UP Weather:सूरज निकलते ही चढ़ जा रहा है पारा, राजधानी लखनऊ हो या हो आगरा बस चल रहा है पारा। उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर हो गया है। तीखी धूप और उमस तेज हो गई है। लखनऊ मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश बताते हैं कि शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने वाला। प्रदेश में दोनों दिन बारिश की बेहद कम संभावना है। इसी के साथ तेज धूप और उमस बढ़ाने वाली है।
प्रदेश में अभी भी कभी धूप तो कभी छांव वाला मौसम बना है। पर जहां धूप निकल रही है वहां भारी उमस भी पड़ रही है। राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर प्रयागराज गाजियाबाद और आगरा तक उमस अपने चरम पर है।
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वाराणसी, बरेली और बस्ती सबसे ठंडे जिले रहे हैं। वाराणसी और बरेली में जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बस्ती में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगस्त के महीने में न्यूनतम तापमान इतना लगभग कई सालों बाद रिकॉर्ड किया गया है।
लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस लेकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।