26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
लखनऊ में  बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा में लगी आग
Play video

लखनऊ में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा में लगी आग

राहगीर को रोककर फायर स्टेशन को सूचना दी
Google source verification

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास बने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई जिसकी सूचना बैंक के गार्ड ने पुलिस और बैंक मैनेजर को दी और एक राहगीर द्वारा फायर स्टेशन को सूचना दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने बैंक मैनेजर के सामने बैंक का ताला तोड़ा और दमकल की गाड़ि की मदद से आग पर काबू पा लिया।।

बीती रात अलीगंज थानाक्षेत्र के पुरनिया चैराहे के पास बने बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह आग लगभग 12:00 बजे लगी थी बैंक के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी और राहगीर ने फायर स्टेशन में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक मैनेजर के सामने बैंक का ताला तोड़ा और दमकल की 1 गाड़ी ने आग पर काबू पाना शुरू किया। लगभग 1 घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था पुलिस और दमकल की गाड़ी जल्दी पहुंचने की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।।

बैंक के गार्ड उमाकांत मिश्रा ने बताया अचानक बैंक के अंदर से अलार्म बजने लगा जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस और बैंक मैनेजर को दी और तुरंत उसने एक राहगीर को रोककर फायर स्टेशन को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया।।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश