
लखनऊ. Kalyan Singh यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के सम्मान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान (Lucknow Cancer Institute ) का नाम कल्याण सिंह कैंसर संस्थान रख दिया है। इसके साथ ही बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज (Bulandshahr Medical College ) का नाम कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज कर दिया है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री योगी के इस फैसले के बारे में जानकारी दी है। कल्याण सिंह ने राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी निभाई थी। योगी सरकार ने 23 अगस्त को छह जिलों में प्रमुख सड़कों का नामकरण कल्याण सिंह के नाम करने का ऐलान किया था।
भारतीय राजनीति में दृढ़ता व पारदर्शिता के साथ अपने आदर्श व मूल्यों के लिए विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ के कैंसर संस्थान को अब कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ में इस संस्थान का उपयोग कोविड अस्पताल के रूप में ही किया गया था। बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज कर दिया है। बुलंदशहर के नरौरा में ही कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।
कल्याण सिंह के नाम पर छह जिलों की प्रमुख सड़कें :— योगी सरकार ने छह जिलों में प्रमुख सड़कों का नाम कल्याण सिंह कें नाम पर रखने की घोषणा की थी। इनमें अयोध्या में रामलला मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नाम भी है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। राजधानी लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़, एटा तथा बुलंदशहर में एक-एक सड़क अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी। इसके साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।
Published on:
26 Aug 2021 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
