27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी कांग्रेस के 15 जिला और शहर अध्यक्ष के नाम का ऐलान, बड़े-बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे

- लखनऊ महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रुबीना रईस मनोनीत

less than 1 minute read
Google source verification
congress ajai kumar lallu

Nationalist Congress Party Newly appointed state president,Nationalist Congress Party Newly appointed state president,congress ajai kumar lallu

लखनऊ. यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। अपनी जमीनी हकीकत को देखकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को 15 जिला व शहर अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है। साथ ही लखनऊ महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रुबीना रईस (Rubina Raees) को मनोनीत किया है।

मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं रीता बहुगुणा, वरुण गांधी और अनुप्रिया पटेल

डॉ. लालजी त्रिपाठी प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष :- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि, उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की सहमति और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। इसमें दिनेश पालीवाल कन्नौज, असलम खुर्शीद मुरादाबाद, संतोष सिंह अलीगढ़, डॉ. लालजी त्रिपाठी प्रतापगढ़, भगवान सिंह मथुरा, प्रद्युम्न दुबे उर्फ लालू दुबे बांदा तथा पुनीत पालीवाल हमीरपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

लोकेश चौधरी गाजियाबाद शहर अध्यक्ष :- इसके साथ ही संजय गुप्ता बांदा, मदन मोहन शर्मा मथुरा, अनुभव मेहरोत्रा मुरादाबाद, अभिनय गुप्ता पीलीभीत, लोकेश चौधरी गाजियाबाद, सलाहुद्दीन वसी अलीगढ, विशाल सिंह हुकुम जौनपुर तथा पवन सिंह शाहजहांपुर के शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं।

लखनऊ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर रुबीना रईस मनोनीत :- उधर महिला कांग्रेस की यूपी मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने लखनऊ महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रुबीना रईस को मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों व कांग्रेसजनों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।