26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बढ़ रहा कोरोना वायरस संक्रमण, योगी सरकार अलर्ट, प्रदेशभर में आज से फोकस टेस्टिंग शुरू

- कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को बचाने के लिए यूपी सरकार का फोकस टेस्टिंग आज से शुरू - 27 मार्च तक चलाया जाएगा फोकस टेस्टिंग का विशेष अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 13 Mar 2021, 11:48 AM IST

यूपी में बढ़ रहा कोरोना वायरस संक्रमण, योगी सरकार अलर्ट, प्रदेशभर में आज से फोकस टेस्टिंग शुरू

यूपी में बढ़ रहा कोरोना वायरस संक्रमण, योगी सरकार अलर्ट, प्रदेशभर में आज से फोकस टेस्टिंग शुरू

लखनऊ. कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी पकड़ रहा है। यूपी की योगी सरकार मुस्तैद हो गई है। पिछले 10 दिन से सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। होली का त्यौहार नजदीक है। सरकार की पेशानी पर बल पड़ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को बचाने के लिए यूपी सरकार ने फोकस टेस्टिंग आज से शुरू कर दी है। फोकस टेस्टिंग का विशेष अभियान 27 मार्च तक चलाया जाएगा। फोकस टेस्टिंग के जरिए सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का पता लगाया जाता है।

UP Top News : योगी सरकार का कड़ा फैसला, छह महीने के अंदर हटेंगे सड़क किनारे बने मंदिर-मस्जिद

यूपी सरकार सतर्क :- यूपी में होली उत्साह से मनाई जाती है। पिछले साल कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से लोग होली नहीं खेल सकें हैं। इस वजह से इस बार लोग कोरोना की परवाह न करते हुए होली जोरदार तरीके से खेलने का प्रोग्राम बना रहे हैं। सरकार को डर है कि कहीं सामुदायिक स्तर से कोरोना न फैल जाए। इसलिए वह फोकस टेस्टिंग का अभियान चल रही है। 15 दिन में वह बाजारों में दुकानदार और काम करने वालों का नमूना लेगी। नमूनों की रोजाना जांच होगी। संक्रमित व्यक्ति का पता लगने पर उसे क्वारंटीन किया जाएगा। जिससे संक्रमण अधिक लोगों तक न फैल सके। फरवरी माह में भी फोकस टेस्टिंग अभियान चलाया गया था।

फोकस टेस्टिंग के साथ कांटैक्ट ट्रेसिंग भी :- यूपी में फोकस टेस्टिंग के साथ-साथ कांटैक्ट ट्रेसिंग पर भी जोर है। फरवरी में रोजाना एक लाख से कम टेस्ट नहीं हुए। और अधिकतम 1.40 लाख तक लोगों की जांच हुई। मार्च में एक दिन में अधिकतम 1.18 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। फिलहाल अब फोकस टेस्टिंग के साथ-साथ प्रतिदिन होने वाली जांच को भी बढ़ाया जाएगा।

मार्च में 167 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज :- यूपी में कोरोना संक्रमण ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को 167 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे पूर्व तीन फरवरी को 197 संक्रमित मरीज मिले थे। इस आधार पर प्रदेश में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साथ ही 2 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। इस तरह यूपी में अब तक कुल 8743 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। प्रदेश में 9 मार्च को 151, 10 मार्च को 128 और 11 मार्च को 146 मरीज मिले थे। बीते चार दिन में इस वर्ष का अधिकतम मरीजों का आंकड़ा प्रदेश में सामने आया है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है।

लखनऊ में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज :- अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मरीज लखनऊ में 25, गाजियाबाद में 15, प्रयागराज में 13, बरेली में 10, कानपुर नगर, वाराणसी में 9-9, गोरखपुर में 7, मेरठ, मुरादाबाद में 6-6, झांसी, बाराबंकी, बांदा में 5-5 मरीज, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, एटा में 4-4 मरीज मिले हैं। महोबा और संभल में शुक्रवार को एक-एक मरीज मिले हैं। वर्तमान में सिर्फ सिद्धार्थनगर ऐसा जिला है जहां एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। 16 जिले ऐसे हैं जहां 1-1 मरीज मिला है।