8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेस्टिवल एडवांस सुविधा : यूपी में 16 लाख राज्य कर्मचारी पर 75 जिलों से आए सिर्फ 232 आवेदन

- सरकारी कर्मचारी नहीं लेना चाहते त्योहारी एडवांस- 1000 रूपे प्री कार्ड छापने के आदेश

less than 1 minute read
Google source verification
फेस्टिवल एडवांस सुविधा : यूपी में 16 लाख राज्य कर्मचारी पर 75 जिलों से आए सिर्फ 232 आवेदन

फेस्टिवल एडवांस सुविधा : यूपी में 16 लाख राज्य कर्मचारी पर 75 जिलों से आए सिर्फ 232 आवेदन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारी, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी के लिए अक्टूबर माह में 10 हजार रुपए फेस्टिवल एडवांस देने की घोषणा की। पर ताज्जुब है कि पूरे यूपी से अभी तक सिर्फ 232 आवेदन ही सरकार को प्राप्त हुए हैं। इन आवदेन की संख्या को देखते हुए निदेशक कोषागार ने स्टेट बैंक को ₹1000 प्रीपेड कार्ड छापने के लिए पत्र लिखा है।

फेस्टिवल एडवांस :- यूपी सरकार ने केंद्र की देखादेखी करते हुए राज्य कर्मचारियों को 10 हजार रुपए फेस्टिवल एडवांस देने की घोषणा की। इसके तहत कर्मचारी को ब्याज मुक्त 10 हजार रुपए मिलेंगे। यह रकम प्रीपेड रूपे कार्ड के रूप में मिलेगी, जिसे 31 मार्च 2021 तक खर्च करना होगा। कर्मचारी इस रकम को बाद में 10 किस्तों में लौटाना पड़ेगा।

75 जिलों में सिर्फ 232 आवेदन :- पूरे प्रदेश के 75 जिलों में त्यौहारी एडवांस के लिए लखनऊ से लखनऊ के जवाहर भवन कोषागार व कोषागार लखनऊ को मिलाकर अब तक 207 आवेदन आए हैं। इसके अलावा बागपत कोषागार से 7 व अयोध्या कोषागार से 18 आवेदन आए हैं। निदेशक कोषागार पंकज शर्मा ने बताया कि अब तक प्राप्त कुल 232 आवेदन स्टेट बैंक को भेज दिया गया है। बैंक को आगे आने वाले आवेदनों को ध्यान में रखकर 1000 कार्ड छपवाने के लिए पत्र लिखा गया है।

अगर सब कर्मचारी ले लें फेस्टिवल एडवांस तब :- उत्तर प्रदेश में तकरीबन 8.5 लाख राज्य कर्मचारी, 5.5 लाख शिक्षक, एक लाख शिक्षणेत्तर कर्मचारी और एक लाख स्थानीय निकायों के कर्मचारी हैं। इनकी संख्या लगभग 16 लाख है। यदि सभी 16 लाख कर्मचारी 10 हजार रुपए त्योहारी एडवांस ले लेते हैं तो राज्य सरकार पर लगभग 1600 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा।