
यूपी में हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है : प्रियंका गांधी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए सीएम योगी और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि,अपराध को लेकर यूपी भाजपा सरकार के झूठे प्रचार के ठीक विपरीत जमीन पर हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है।
हाथरस मामला फिर बुलंदशहर में घर में गड़े हुए शव का मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, हाथरस में छेड़छाड़ के खिलाफ मुक़दमा वापस न लेने वाली एक लड़की के पिता की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर में कई दिनों से गायब एक बच्ची का शव एक घर में गड़ा हुआ मिला। अपराध को लेकर यूपी भाजपा सरकार के झूठे प्रचार के ठीक विपरीत जमीन पर हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है।
इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने कमेंट कसते हुए कहाकि, कैसी सरकार है ये? जब युवा करते हैं जॉब की बात तो उनको सरकार भेज देती है हवालात। युवा अपने हक की बात करेगा। सरकार का धर्म है कि युवाओं की बात करे एवं उनकी बात सुने भी।
Published on:
03 Mar 2021 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
