20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई पर प्रियंका गांधी ने दिखाया सरकार को आईना कहा, जनता काट रही है अपना पेट, मोदी सरकार काट रही है जेब

- कोरोना संकट के बीच जनता की आशा थी सरकार उन्हें राहत देगी, लेकिन सरकार उनके लिए लेकर आई है "आहत योजना" : प्रियंका गांधी

less than 1 minute read
Google source verification
महंगाई पर प्रियंका गांधी ने दिखाया सरकार को आईना कहा, जनता काट रही है अपना पेट, मोदी सरकार काट रही है जेब

महंगाई पर प्रियंका गांधी ने दिखाया सरकार को आईना कहा, जनता काट रही है अपना पेट, मोदी सरकार काट रही है जेब

लखनऊ. यूपी सहित देशभर में महंगाई अपने चरम पर है। चाहे पेट्रोल—डीजल हो चाहे खाने वाले तेल हो, जनता परेशान हो गई है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों को आईना दिखाते हुए कहाकि, जनता अपना पेट काट रही है, मोदी सरकार जेब काट रही (People are cutting their stomachs, Modi government is cutting their pockets) है।

गेहूं बेचने के लिए चाहिए 'भगवान' का आधार कार्ड

महंगाई को लेकर सरकार पर बरसतीं हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट के जरिए कहाकि, कोरोना संकट के बीच जनता की आशा थी सरकार उन्हें राहत देगी, लेकिन सरकार उनके लिए "आहत योजना" लेकर आई है। 2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल व चीनी के दामों में आग लगी हुई है। जनता अपना पेट काट रही है मोदी सरकार जेब काट रही है।

इससे पूर्व एक अन्य ट्विट में प्रियंका गांधी ने अयोध्या में रामलला के मदिर निर्माण के लिए भूमि खरीद में हुए घोटले मामले में कहाकि, करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।