27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल मंदिर में मटकी फोड़ संग मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

माखनचोर आ मटकी फोड़ का आयोजन किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 4 Sep 2018, 8:36 PM IST

Krishna Janmashtami

इस मौके पर माखनचोर आ मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल मिश्रा ने बताया मटकी फोड़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने धमाल मचाया और कान्हा ने 21 फीट ऊंची मटकी को फोड़ा। भगवान के जन्मोत्सव पर मंदिर को बिजली की झालरों व रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया।

Krishna Janmashtami

बाद में भजन-कीर्तन की गंगा बहायी गयी और नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की.... के जयकारों के मध्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

Krishna Janmashtami

जन्मोत्सव पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चां ने कृष्णलीला का मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुकुंदा-मुकुंदा... पर जान्हवी, कशिश, किशा, दृष्टि, वो कृष्णा है... पर कोमल, राधा कैसे न जले... पर दृष्टि, शालू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

Krishna Janmashtami

कार्यक्रम प्रमुख प्रिया यादव, ज्योति शुक्ला के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मेयर संयुक्ता भाटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता परिवार डा. आशु गोयल, मंदिर प्रबंधक अतुल मिश्रा, राजेन्द्र गोयल, श्याम बिहारी, पूजा गोयल, शिवेन्द्र मिश्रा उपस्थित थे। डा. आशु गोयल ने जन्माष्टमी के महत्व व भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।