18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ महोत्सव में पुरुषों की एंट्री बैन!

लखनऊ प्रशासन ने महिलाओं को पूरी आजादी देने के लिए सिर्फ एक दिन के लिए यह फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification
Lucknow Mahotsav 2020

लखनऊ महोत्सव में पुरुषों की एंट्री बैन!

लखनऊ महोत्सव में इस बार पुरुषों की एंट्री बैन रहेगी। यहां तक पुरूष गार्ड भी नहीं होंगे। चौंक गए आप। लखनऊ प्रशासन ने महिलाओं को पूरी आजादी देने के लिए सिर्फ एक दिन के लिए यह फैसला लिया है।

लखनऊ महोत्सव 17 जनवरी 2020 से रमाबाई अम्बेडकर मैदान में शुरू होने वाला है। महोत्सव का समापन 23 जनवरी को होगा। सिर्फ एक सप्ताह चलने वाले लखनऊ महोत्सव में एक दिन ऐसा होगा जिसमें सिर्फ महिलाओं और उनके 8 साल तक के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस दिन कोई भी पुरुष महोत्सव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ऐसा सखी रिवर थीम के तहत किया गया है।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि एक दिन महिलाएं बगैर किसी भी हिचक के महोत्सव में घूम सकेंगी। अक्सर ऐसी महिलाएं महोत्सव आने से घबराती हैं जो भीड़-भाड़ में जाना पसंद नहीं करती। अब ऐसी महिलाएं बगैर किसी घबराहट के बेखौफ घूम सकेंगी।

महिलाओं को समर्पित एक दिन वह आराम से शॉपिंग कर सकेंगी। इस दिन वह अपने साथ 8 साल तक के बच्चों को ले सकेंगी। अभिषेक प्रकाश ने बताया कि अभी उस तारीख की घोषणा नहीं हुई है जिस पुरुषों की एंट्री बैन होगी। जल्द ही तारीख निर्धारित होगी और उसकी जानकारी दी जाएगी।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि सखी रीवर थीम महोत्सव के समापन वाले दिन या इससे एक दिन पहले लागू किया जाएगा। इस दिन महिलाएं आराम से महोत्सव में घूम सकेंगी।

आपको जानकार ताज्जुब होगा कि सिर्फ महिलाओं के प्रवेश वाले दिन महोत्सव में पुरुष गार्ड भी नहीं होंगे। कोशिश होगी कि इस दिन सिर्फ महिला पुलिसकर्मी और गार्ड तैनात की जाएं, ताकि महिलाएं तफसील से महोत्सव का लुत्फ उठा सकें।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव के मुताबिक, महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें महिला कलाकार भी होंगी। सखी रीवर वाले दिन सिर्फ लेडीज कल्चरल प्रोग्राम करवाए जाएंगे।