10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ मेट्रो के कर्मचारियों को दिए गए टिप्स

लखनऊ मेट्रो कर्मियों के अंग्रेजी दक्षता और कौशल विकास कार्यक्रम का समापन

less than 1 minute read
Google source verification
English Proficiency  Soft Skills

एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन इंहान्समेंट एण्ड ट्रांसफार्मेंशन (एएससीईएनटी), एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर द्वारा लखनऊ मेट्रो के कर्मचारियों के लिए आयोजित दस दिवसीय अंग्रेजी दक्षता और कौशल विकास कार्यक्रम का आज समापन हो गया।

English Proficiency  Soft Skills

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमटेड में कस्टमर रिलेशन, स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर आदि पदों पर कार्यरत कर्मियों को अंग्रेजी भाषा में संवाद करते समय होने वाली दिक्कतों को दूर करने और कार्यस्थल पर आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों से निपटने में सहायक सॉफ्ट स्किल्स् के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।

English Proficiency  Soft Skills

प्रशिक्षण कार्यक्रम में दस दिनों तक कर्मचारियों को एएससीईएनटी द्वारा तैयार विषेश पाठ्यक्रम के अनुसार एमिटी की फैकेल्टी ने आपसी संवाद, चर्चा-परिचर्चा, समूह गतिविधियों, आपसी सहभागिता और विभिन्न उद्देश्यपरक खेलों के जरिए प्रशिक्षित किया।