
Lucknow News
Lucknow News: लखनऊ के अकबरनगर का योगी सरकार के बुलडोजर ने अंत कर दिया। आठ दिन के अभियान में अकबरनगर के सभी 1240 मकान, कॉम्प्लेक्स और दुकानें गिरा दी गईं। मौके पर पांच-पांच मजिला मकानों और दुकानों की जगह अब केवल मलबा ही बिखरा है। अकबरनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद अब रहीम नगर और अबरार नगर के अवैध मकानों पर योगी सरकार के बुलडोजर चलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कई दिनों से सिंचाई विभाग की टीम लखनऊ के रहीम नगर और अबरार नगर में सर्वे कर रही थी। एक-दो दिन के अंदर अवैध मकानों की लिस्ट सिंचाई विभाग की टीम LDA को सौंप देगी।
दरअसल, कुकरैल नदी की जमीन पर कब्जा कर लोगों ने यहां काम्प्लेक्स, शोरूम, दुकानें तथा बड़ी संख्या में मकान बना लिए थे। शासन के निर्देश पर कुकरैल नदी का सुंदरीकरण किया जाना है। इसके लिए सर्वे हुआ तो पता चला कि पूरा अकबर नगर प्रथम और द्वितीय कुकरैल नदी की जमीन पर ही बसा है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इसके लिए पिछले साल इनके निर्माणों को ध्वस्तीकरण की नोटिस दी थी। अदालत के आदेश के अनुपालन में एलडीए ने 10 जून को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करायी। 18 जून को सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
| 1976 | 2 |
| 1977 | 4 |
| 1978 | 47 |
| 1979 | 109 |
| 1980 | 74 |
| 1981 | 25 |
| 1982 | 15 |
| 1983 | 6 |
| 1984 | 1 |
| 2023 | 957 |
Updated on:
19 Jun 2024 01:24 pm
Published on:
19 Jun 2024 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
