29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा : प्रियंका गांधी

- वैक्सीन उपलब्धता पर केंद्र सरकार को सीधे तौर पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने घेरा

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Gandhi

भगवा उनका निजी रंग नहीं, हिन्दुस्तान की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का रंग : प्रियंका गांधी

लखनऊ. कोरोना वायरस संक्रमण की गति कुछ धीमी पड़ गई है। सरकारें कोरोना वैक्सीनेशन कराने के लिए जनता को लगातार जागरुक कर रही हैं। पर वैक्सीन उपलब्धता पर केंद्र सरकार को सीधे तौर पर घेरते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सरकार के जून में 12 करोड़ वैक्सीन आएंगी के दावे पर सवाल उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या दोनों कंपनियों की उत्पादकता में 40 फीसदी का इजाफा हो गया है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से वैक्सीन बजट के 35 हजार करोड़ रुपए पर भी सवाल किया है।

नाराज मायावती ने लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को बसपा से निकाला

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने ट्वीट पर लिखा कि, "मई में वैक्सीन उत्पादन क्षमता 8.5 करोड़ थी जबकि वैक्सीन उत्पादन 7.94 करोड़ हुआ. वहीं, 6.1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जून में सरकार ने 12 करोड़ वैक्सीन के उत्पादन का दावा किया है। इस पर प्रियंका ने सवाल किया, क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40 फीसद का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहां खर्च किए? अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा।

Story Loader