
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और सुहलदेव समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक दूसरे पर तीखे बाण छोड़े। जहां डॉ. संजय निषाद ने कहाकि,ओवैसी को लाकर ओमप्रकाश राजभर ने पॉलिटिकल सुसाइड नोट अपने गले में टांग लिया है तो ओमप्रकाश राजभर ने तुरंत हमला करते हुए कहाकि, संजय निषाद जी भाजपा के पास जाकर उप मुख्यमंत्री पद के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, हम इनको पहले ही साल में मुख्यमंत्री बना देंगे अगर हमारे साथ आएंगे।
ओम प्रकाश राजभर जीतने लायक तो हो जाएं :- बलिया में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और एआईएमआईएम प्रमुख के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी को लाकर ओमप्रकाश राजभर ने पॉलिटिकल सुसाइड नोट अपने गले में टांग लिया है, क्योंकि महाराजा सुहलदेव राजभर की हत्या आलागाजी ने किया था। राजभर समाज के सभी पढ़े-लिखे लोग यह जानते हैं। कहा कि उन्हें ओवैसी से दूरी बनाकर रखना चाहिए। सीएम की कुर्सी ऑफर करने पर संजय निषाद ने कहाकि पहले ओम प्रकाश राजभर जीतने लायक तो हो जायें। उन्होंने कहा कि यूपी में 2500 जातियां हैं। कितने लोगों को मुख्यमंत्री बनाएंगे। संजय निषाद ने कहा कि संविधान के अनुसार मुद्दे हल होने चाहिए। लड़ाई मुद्दों की होनी चाहिए पद की नहीं।
हमारे साथ आएं डिप्टी सीएम बना देंगे :- सुहलदेव समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने निषाद समाज पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद से कहा, संजय निषाद जी भाजपा के पास जाकर उप मुख्यमंत्री पद के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, हम इनको पहले ही साल में मुख्यमंत्री बना देंगे अगर हमारे साथ आएंगे।
अब मांग रहे हैं आरक्षण :- ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि साल 2019 में संजय भाजपा के साथ गए, वो बता रहे हैं कि 40 सांसद जितवा दिए लेकिन 2 साल तक आरक्षण पर कोई चर्चा नहीं हुई। अब 2022 का चुनाव आ रहा है और उनको चाय पिलाकर समझाया जा रहा है। दिल्ली से लखनऊ तक भाजपा की सरकार है, 72 घंटे में सभी गरीब सवर्ण को भाजपा ने दे दिया तो फिर निषाद को आरक्षण देने में कितने साल लगेंगे। इनको भाजपा से सवाल पूछना चाहिए।
Updated on:
05 Jul 2021 06:23 pm
Published on:
05 Jul 2021 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
