
आज की प्रमुख खबरें
लखनऊ. आज एक अप्रैल 2021 है। मैं संजय कुमार श्रीवास्तव पत्रिका यूपी में आपका स्वागत करता हूं। यूपी की आज की प्रमुख खबरें कुछ इस प्रकार हैं। जानिए....।
लखनऊ में कारपेंटर ने की हत्या
आपका दिल दहल जाएगा। जब आप सुनेंगे यह खबर। सावधान...। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक कारपेंटर ने एक मशहूर व्यापारी की पत्नी की हत्या कर दी। वो भी ठहाके लगाते हुए। यह सनसनीखेज वारदात गोमती नगर के विश्वास खंड की है। जहां उनके घर में काम कर रहे आरोपी कारपेंटर ने व्यापारी डॉ हर्ष अग्रवाल की पत्नी रुचि अग्रवाल का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया। रुचि जान बचाने के लिए संघर्ष करती रही। मगर आरोपी कारपेंटर था कि ठहाके लगाते हुए वार करता रहा। गोमतीनगर पुलिस ने गुलफाम को उसके ठाकुरगंज स्थित घर से दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बिजनेस के लिए रकम देने से मना करने से वह नाराज था।
पंचायत चुनाव में सिर्फ एक की ही ड्यूटी
यह खबर खुश खबर है, उनके लिए जिनके घर में पति-पत्नी दोनों ही सरकारी नौकरी करते हों। उन पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में तो सिर्फ एक लगेगी चुनावी ड्यूटी। पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में है तो पंचायत चुनाव में दोनों में से किसी एक की ही ड्यूटी लगेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
ट्विटर टॉप टेन में सीएम योगी
यूपीवासियों के लिए सीना चौड़ा कर गर्व करने की खबर है। सीएम योगी फिर ट्विटर के टॉप टेन में। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता एक बार फिर दिखाई दी। योगी एक नंबर पर कई घंटे ट्रेड करता रहा। यह सीएम योगी के तमिलनाडु की यात्रा के तुरंत बाद हुआ। जहां वे विधानसभा चुनाव के दौरान जनसंपर्क संबोधित करने गए थे। जनसभाओं के बाद वहां के लोगों ने उन्हें ट्विटर ट्रेड में उन्हें सबसे ऊपर पहुंचा दिया। वाह कमाल है।
10 अप्रैल से राम जन्मभूमि परिसर में नींव भराई का काम
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में नींव भराई का काम 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।माना जा रहा है कि 9 या 10 अप्रैल से नींव भराई का काम शुरू हो जाएगा। अभी ग्राउंड इंप्रूवमेंट का कार्य चल रहा है। हालांकि विगत 1 सप्ताह से यहां काम बंद है। सभी मजदूर होली की छुट्टी पर घर गए हैं। उनके लौटने के बाद इंप्रूवमेंट का कार्य शुरू किया जाएगा। उधर नींव की भराई के लिए फील्ड मटेरियल की खेप अयोध्या पहुंचने लगी है जिसे राम जन्मभूमि परिसर में स्टॉक किया जा रहा है।
देश का पहला ग्रीन म्युनिसिपल बांड
गाजियाबाद नगर निगम ने जारी किया देश का पहला ग्रीन म्युनिसिपल बांड। जुटाए 150 करोड़ रुपए। जारी होने के 1 मिनट में 4 गुना सब्सक्राइब। बांड से होगा साहिबाबाद में टर्सियरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण। गाजियाबाद नगर निगम ने बांड से 150 करोड़ रुपए का फंड जुटाया है। इनमें से 100 करोड रुपए मूलभूत सुविधाएं पर आधारित परियोजना और 50 करोड़ पर्यावरण संरक्षण पर आधारित परियोजनाओं पर खर्च होगा। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ रजनीश दुबे ने बताया कि बांड जारी होने के महज 1 मिनट में ही यह 401 करोड़ रुपए के 40 बिड्स मुंबई स्टॉक एक्सचेंज बीएसई के प्लेटफार्म पर प्राप्त हुए।
Published on:
01 Apr 2021 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
