4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को मिला एसएम सिन्हा स्मृति सम्मान

लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर आरपी सिंह को डॉक्टर एस एम सिन्हा स्मृति सम्मान से नवाजा गया।

2 min read
Google source verification
rp singh

लखनऊ. लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर आरपी सिंह को डॉक्टर एस एम सिन्हा स्मृति सम्मान, भारत रक्षा दल द्वारा प्रदान किया गया। ये सम्मान अंग्रेजी साहित्य के लिए विशेष रूप से साहित्य सृजन, शिक्षण व मानवता वादी कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।

प्रोफेसर आर पी सिंह ने शिक्षण एवं संचार में इनोवेशन की दिशा में और अंग्रेजी को भारतीय परिवेश के यथार्थों से जोड़ने के लिए भाषा और साहित्य के क्षेत्र में विविध शोध किये हैं। उन्होंने कम्युनिकेशन स्टडीज, कैनेडियन अंग्रेजी साहित्य और सांस्कृतिक अध्ययन में विशेषज्ञता प्राप्त की है। उन्होंने लगभग सत्तर शोध पत्र विश्व के नामचीन प्रकाशकों के साथ प्रकाशित किया है व विभिन्न विश्वकोशों के निर्माण में सहभागिता की है।

विभिन्न स्तर के पाठ्यक्रमों के निर्माण एवं शिक्षण प्राविधि विकसित करने के साथ ही साथ उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में समान अधिकार से साहित्य सृजन किया है। प्रो. सिंह के पांच अंग्रेजी नाटक तथा पांच हिंदी नाटक प्रकाशित हैं। नाट्य लेखन के साथ ही उनकी कृतियों में पथिक और प्रवाह नामक खण्डकाव्य, नीली आंखों वाली लड़की नामक बाल कविता संग्रह और पाथेय नामक रेखाचित्र व यात्रावृत्रांत, तथा अंग्रेजी काव्य संकलन बंजारन द म्यूज चर्चित हैं।

आरपी सिंह ने उत्तर भारत के प्रतिनिधि लोकनाट्यों का अंग्रेजी में अनुवाद किया है और कॉर्पोरेट संस्कृति व लोक संस्कृति का तुलनात्मक विश्लेषण किया है। विभिन्न स्तर पर विदेशी जिज्ञासुओं को हिंदी व भारतीय संस्कृत पढाने के लिए उन्होंने स्पेशल कोर्स मॉडल भी विकसित किया है।

शिक्षण प्रविधियों के अभिनव प्रयोग हेतु प्रोफेसर आर पी सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का शिक्षक श्री सम्मान 2015 , तथा उनके नाटक शेक्सपियर की सात रातों उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का मोहन राकेश पुरस्कार 2015 प्रदान किया गया है। यह सम्मान प्रोफेसर सिंह को उनके नाट्य लेखन विशेष रूप से अंग्रेजी नाटक फ़्ली मार्केट एंड अदर प्लेज़ हेतु प्रदान कियागया है।