
UP Top News : यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 15 से 30 मार्च के बीच होंगे, 15 फरवरी तक नोटिफिकेशन
लखनऊ. प्रधानमंत्री आवास योजना में उप्र का देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, यूपी की मिर्जापुर नगर पालिका ने भी देश में सबसे बढिय़ा किया कार्य निष्पादन।
लखनऊ. हर जिले के 100 प्रगतिशील किसानों को किसान कल्याण अभियान से जोड़ेगी यूपी सरकार, बनाएगी रोल मॉडल, किसानों का आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास।
लखनऊ. 15 से 30 मार्च के बीच होंगे यूपी पंचायत चुनाव, 15 फरवरी तक नोटिफिकेशन, पंचायत चुनाव के बाद होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 14 जनवरी को फैसला।
लखनऊ. राजधानी में जीरो डिग्री पर पहुंचा पारा, अगले 48 घंटों में राहत के कोई आसार नहीं, अलर्ट जारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी बुलेटिन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार बताए जा रहे हैं, जबकि प्रदेश के कई इलाकों में गहरा कोहरा छाया रहेगा और हाड़कंपा देने वाली शीत लहर चलने के आसार हैं, गलन बरकरार रहेगी।
प्रयागराज. विश्व अखाड़ा परिषद पर प्रतिबंध, 13 अखाड़ों के अलावा अब किसी और को नहीं मिलेगी मान्यता।
Updated on:
02 Jan 2021 01:45 pm
Published on:
02 Jan 2021 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
